Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

हरीश रावत और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के बीच इंटरनेट मीडिया पर छिड़ी जंग

  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा, “दाज्यू, आपकी आदत रही सबको परेशान करो-राज करो”

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 अगस्त 2021, गुरुवार, देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और  पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत के बीच इंटरनेट मीडिया में छिड़ी जुबानी जंग दिलचस्प हो चली है। वार-पलटवार की कड़ी में मंत्री आर्य ने फिर से हरदा पर तंज कसते हुए उनकी तुलना ऐसे बल्द (बैल) से की है, जो अपने आसपास किसी को फटकने नहीं देता और हमेशा खुद का पेट भरने में लगा रहता है। उसकी इस प्रवृत्ति से हारकर सभी उससे दूर हो जाते हैं और आखिर में वह अकेला ही रह जाता है। उन्होंने फेसबुक पर हरदा को संबोधित करते हुए लिखा, ‘दाज्यू, आपकी स्थिति भी मारखूली बल्द जैसी हो रही है। क्या करें दाज्यू आपकी तो आदत रही है ‘सबको परेशान करो-राज करो’। इसी की परिणति है कि आप अकेले चलने को ही मजबूर हैं।’

मंत्री आर्य ने हरदा के उस वक्तव्य पर भी कटाक्ष किया, जिसमें रावत ने कहा कि जब-जब उत्तराखंडियत पर चोट होगी, वे श्मशान से भी आकर खड़े हो जाएंगे। मंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘..जब-जब मुख्यमंत्री पद की बात होती है, तब-तब आप जवान हो जाते हो। जब-जब जवान होने की कोशिश करते हो, तब-तब आपकी पार्टी के नेता ही कह देते हैं कि अब कांपते हाथ सत्ता नहीं संभाल सकते। दाज्यू, आपकी पार्टी के ही लोग आपका ऐसा उपहास करते हैं तो इससे हमें भी तकलीफ होती है।’ रेखा आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के लिए हरदा भाजपा नेताओं को उज्याड़ू बल्द जैसे शब्दों से संबोधित करते हैं, उन्हें अपनी पार्टी के नेताओं के लिए भी कोई शब्द ढूंढने चाहिए।’

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का पलटवार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कैबिनेट मंत्री आर्य को अपने ही अंदाज में फेसबुक पर जवाब दिया है। उन्होंने रेखा आर्य को संबोधित अपनी पोस्ट में कहा कि दल बदलने से पहले मैं तुम्हें अपनी बेटी मानता था। वर्ष 2016 का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिस दिन विधानसभा में शक्ति परीक्षण हुआ, तब मुझे अंतिम क्षण तक विश्वास था कि मेरी सोमेश्वर की बेटी मेरे साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने आगे लिखा, ‘खैर, नोटों में बड़ी ताकत होती है, लेकिन आज भी अच्छे कार्य करती हो तो मुझे खुशी होती है। उत्तराखंडी आभूषणों को प्रोत्साहित करने के लिए मैंने प्रतियोगिता की तो तुमने भी सरकारी स्तर पर प्रयास किए। मैंने तुम्हें शबासी दी। तुमने टेक होम राशन में टेंडर कर महापाप कर दिया। पुष्टाहार के मूल उद्देश्य को उथल-पुथल कर दिया।’

 

Click here for related News:  https://akashgyanvatika.com/minister-arya-while-addressing-harda-in-his-post-on-facebook-wrote-daju-your-election-of-2017-was-the-last-not-2022/

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!