Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

शोपियां बम धमाके में उत्‍तराखंड का एक जवान शहीद, मुख्‍यमंत्री धामी ने किया शत-शत नमन

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में गुरुवार को एक बम धमाके में उत्‍तराखंड का एक जवान बलिदान हो गया। जबकि दो अन्य सैन्यकर्मी घायल हो गए। जम्मू में बलिदान हुए भिलंगना ब्लाक के पांडोली गांव निवासी प्रवीण सिंह के गांव में कोहराम मच गया है। बलिदानी प्रवीण का पार्थिव शरीर को आज शुक्रवार को सेना के जरिए शाम पांच बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लाया जाएगा और कल शनिवार को उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बलिदानी प्रवीण वर्ष 2011 में सेना में भर्ती हुए थे और 15 वीं बटालियन में तैनात देश सेवा में लगे थे। चचेरे भाई यशवंत गुसाईं ने बताया कि प्रवीण के पिता प्रताप सिंह भी सेना में रहे हैं। प्रवीण ने अपने पिता से प्रेरणा लेकर फौज में भर्ती होकर देश सेवा की ठानी थी। प्रवीण के बड़े भाई प्रदीप जर्मनी में नौकरी करते हैं।

प्रवीण अभी पिछले महीने 15 मई को गांव आए थे और अपने ईष्‍ट महेंद्र देवता से आशीर्वाद लेकर 23 मई को ड्यूटी के लिए चले गए थे। प्रवीण की पत्नी अमिता गुसाईं और छह वर्ष का बेटा वंश गुसाईं देहरादून में रहते हैं। प्रवीण की मां दीपा देवी और उसके पिता दोनों गांव में ही रहते हैं। प्रवीण के घर सुबह से परिजनों और अन्य ग्रामीणों के जमावड़ा लगा हुआ है। पूरे क्षेत्र में माहौल गमगीन है।

घायल जवान प्रवीण सिंह की उपचार के दौरान मौत

जानकारी के मुताबिक यह जवान आतंकियों की टोह लेने के लिए एक निजी वाहन में निकले थे। गांव सीडू से करीब एक किलोमीटर दूर हुए धमाके में वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीन जवान बुरी तरह जख्मी हो गए। विस्फोट में गंभीर तौर पर घायल जवान प्रवीण सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह मूलत: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के पांडोली गांव के निवासी थे।

द रजिस्टेंस फ्रंट के ईगल दस्ते ने आइईडी के जरिये किया धमाका

आतंकी संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट ने इंटरनेट मीडिया पर दावा किया कि यह धमाका उसके ईगल दस्ते ने आइईडी के जरिये किया है। वहीं, संबंधित अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट के कारणों की अभी जांच की जा रही है।

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने व्‍यक्‍त की संवेदना

वहीं उत्‍तराखंड के जवान के बलिदान पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने संवेदना व्‍यक्‍त की हैं। उन्‍होंने जम्मू-कश्मीर के शोपियां क्षेत्र में राष्ट्ररक्षा करते हुए टिहरी जनपद के पांडोली गांव के निवासी वीर जवान प्रवीन सिंह के बलिदानी होने पर उन्‍हें शत-शत नमन किया। कहा कि आपके द्वारा देश की अखंडता एवं संप्रभुता के लिए दिया गया बलिदान भावी पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। जय हिंद।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां क्षेत्र में राष्ट्ररक्षा करते हुए टिहरी जनपद के पांडोली गांव के निवासी वीर जवान प्रवीन सिंह जी की शहादत पर शत्-शत् नमन!

आपके द्वारा देश की अखंडता एवं संप्रभुता के लिए दिया गया बलिदान भावी पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!