Breaking News :
>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जनसुनवाई कार्यक्रम, कुल 86 शिकायतें प्राप्त हुई

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 अगस्त 2023, सोमवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलैक्ट्रेट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें 86 शिकायतें प्राप्त हुई। जनसुनवाई में आज भूमि विवाद के अतिरिक्त आपसी विवाद, पारिवारिक वृद्धजनों के प्रकरणों से सम्बन्धित अधिक शिकायतें प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त एमडीडीए, नगर निगम, लोनिवि, शिक्षा, सिंचाई, श्रम विभाग, वन, परिवहन आदि विभागों से सम्बन्धित शि

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों का आधार अपडेशन कार्यों को भी निस्तारण करने तथा उप जिलाधिकारियों अपने-अपने को लॉगिन को नियमित रूप से देखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने भूमि से सम्बन्धित प्राप्त हो रही शिकायतों पर मौका मुआवना करते हुए जाँच प्रस्तुत करने तथा भूमि फ्राड की शिकायतों पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाईन पर प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सम्बन्धित शिकायतकर्ता से भी दूरभाष पर वार्ता करें तथा शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चत करें।

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त वृद्धजनों की भरण पोषण आदि की श्किायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए निस्तारण करें। साथ ही जनसामान्य की शिकायतों के निस्तारण की भी नियमित समीक्षा करें। होरावाला में अतिक्रमण चिन्हित होने के उपरान्त भी अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही न किये जाने पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार विकासनगर को आज ही अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करते हुए वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ऋषिकेश में भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए मकान का मुआवजा न मिलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को दूरभाष पर निर्देश दिए जिसके क्रम में अवगत कराया गया कि मुआवजा राशि चैक सम्बन्धित को आज उपलब्ध करा दिया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर नन्दन कुमार, विशेष भू अध्याप्ति अधिकारी के.एस. नेगी, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंढियाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० संजय जैन, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० विद्याधर कापड़ी, अधि०अभि० लोनिवि जितेन्द्र त्रिपाटी, अधि०अभि० विद्युत राकेश कुमार, जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्याधर सोमनाल, जिला पूर्ति अधिकारी विवेक शाह, जिला प्राबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, तहसीलदार सदर मौ० शादाब सहित एमडीडीए, नगर निगम, सिंचाई, परिवहन आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!