Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ दर्दनाक हादसा, 3 की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 दिसम्बर 2022, सोमवार, औरैया। सर्दियां शुरू होते ही कोहरे ने अपना कोहराम मचाना भी शुरू कर दिया है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ऐरवाकटरा क्षेत्र के गांव उमरैन समीप सोमवार तड़के कोहरे का पहला कहर देखने को मिला। एकाएक धुंध के चलते पांच वाहन आपस में भिड़ गए। दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम व पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद राहत व बचाव के कार्य शुरू किया गया। घायलों को तिर्वा मेडिकल कालेज भेजा गया है। सोमवार तड़के कोहरे की धुंध के चलते विजबिलिटी लगभग शून्य थी। इसी दौरान उमरैन गांव समीप एक्सप्रेसवे पर धीरे-धीरे चल रहे ट्रक के पीछे स्लीपर बस जा टकराई। इसके पीछे से आ रही अल्टो कार भी जा भिड़ी। वहीं पीछे से आ रहा एक ट्रक क्षतिग्रस्त वाहनों से बचने के चक्कर में डिवाइडर से जा टकराया। पीछे से आ रही एक और स्लीपर बस डिवाइडर से सटे खड़े क्षतिग्रस्त ट्रक से जा भिड़ी। बारी-बारी से टकराते वाहनों के बीच बसों व अन्य वाहनों में सवार लोग बचने के लिए एक्सप्रेसवे से किनारे पर भागने का प्रयास करते रहे। करीब 20 मिनट तक यह सिलसिला जारी रहा।

क्षेत्राधिकारी भरत पासवान ने बताया कि स्लीपर बस चालक, मथुरा जनपद निवासी पप्पू यादव के रूप जान गवाने वाले एक युवक की पहचान हुई है, जो बस को देहरादून से लखनऊ लेकर जा रहे थे। वहीं दूसरे व्यक्ति की पहचान 32 वर्षीय महेश चंद्र निवासी अमेठी के रूप में हुई है, ये बस चंडीगण से उन्नाव जा रही थी। अल्टो कार ग्रेटर नोयडा से बिहार जा रही थी। तीसरे की पहचान की जा रही है। कुल 3 मौतें हुई हैं। वहीं पहला ट्रक चालक भाग निकलता है। घटना में अब तक 8 लोगों के घायल होने की खबर है। राहत व बचाव का कार्य जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मौके पर पहुंचे और घायलों का जायजा लिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!