Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में लिखी जा रही विकास की नई गाथा : मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने हैदराबाद में प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024, हैदराबाद/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हैदराबाद में प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे उत्तराखंड के लोग देश दुनिया में जहाँ भी हैं उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से अपनी एक पहचान वहाँ बना ली है। उन्होंने कहा कि मैं पिछले दिनों जब इन्वेस्टर्स समिट के लिए देश विदेश के शहरों में गया तो देखा कि हमारे लोग अपनी संस्कृति, विरासत के साथ अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की टोपी जो यहाँ सब ने लगाई हुई है उसे प्रधानमंत्री मोदी  भी धारण करते हैं और वे जब भी उत्तराखंड आते हैं तो इसे अवश्य ही लगाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मैं लंदन गया तो वहाँ बहुत सारे संस्कृतिक कार्यक्रम किये इन्हें, देखकर लग ही नहीं रहा था कि मैं इंग्लैंड में हूँ।
उन्होंने कहा कि एक बार हमारे प्रधानमंत्री मोदी के मुँह से यह शब्द निकले की 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा और आज यह साकार हो रहा है। विकास की दृष्टि से उत्तराखंड में चारधाम ऑल वेदर रोड बनी है तो बहुत जल्द देहरादून दिल्ली की दूरी बस ढाई घंटे में तय हो जाएगी। चारधाम में पिछले साल 56 लाख लोगों ने यात्रा की। अभी एक सप्ताह हुआ है यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन खुला है और 15 लाख पंजीकरण हो चुके हैं। उत्तराखंड से आज देश के तमाम शहरों के लिए सीधी हवाई सेवा चल रही है। पहाड़ों में जल्द ट्रेन का सपना भी जल्द पूरा होने जा रहा। केदारनाथ में रोपवे का कार्य भी प्रारंभ किया जा रहा है। बद्रीनाथ जी का पूरा मास्टर प्लान के तहत काम हो रहा है। हेमकुंड साहिब की यात्रा भी रोपवे से आसान होने जा रही है। इसी तरह, कुमाऊँ में मानसखंड माला मिशन को विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, देश में उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां समान नागरिक संहिता को लागू किया गया। आने वाले दिनों में यह देश को भी रास्ता दिखाएगी। उन्होंने कहा कि नकल के खिलाफ हमने राज्य में सबसे कड़ा कानून लाया है। धर्मांतरण रोकने के लिए भी हमने कानून लाया है। हम किसी भी कीमत पर देवभूमि का स्वरूप नहीं बदलने देंगे। अतिक्रमण हटाओ अभियान हमने शुरू किया। लैंड जिहाद के खिलाफ हमने ठोस कार्रवाई की है। दंगा नियंत्रण कानून भी हमने लागू किया है।

उन्होंने कहा कि इस बार राज्य स्थापना दिवस से पहले मैं विचार कर रहा हूं कि देश- दुनिया में जहाँ कहीं भी हमारे लोग रह रहे हैं, उनके लिए उत्तराखंड में आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है और आप सबका मतदान करना बहुत जरूरी है। आज कई देश विरोधी शक्तियां नहीं चाहती कि मोदी देश के प्रधानमंत्री बने, ऐसे लोगों के मंसूबो को पूरा नहीं होने देना है। ऐसे में वीरों की भूमि के लोगों को चाहिए कि ऐसे लोगों को सबक सिखाएं और मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

इस अवसर पर उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के अध्यक्ष विनय रोहिल्ला सहित तमाम प्रवासी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!