Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ

सीजनल इन्फ्लुएन्जा संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक

सीजनल इन्फ्लुएन्जा : क्या करें - क्या न करें ? पढ़िए

सीजनल इन्फ्लुएन्जा के अधिकांश रोगियों में बुखार व खाँसी के सामान्य लक्षण होते हैं, जो कि स्वतः ही ठीक हो जाते है।

घबराने की आवश्यकता नहीं है बल्कि सतर्क रहने की आवश्यकता है।

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 14 मार्च 2023, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में सीजनल इन्फ्लुएन्जा संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने #सीजनल इन्फ्लुन्जा संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी गाईडलाइन का पालन करने, एप्रोसिएट व्यवहार अपनाने हेतु विभिन्न माध्यमों जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनमानस से अनुरोध किया कि इसमें घबराने की जरूरत नहीं है, यदि किसी में जुखाम एवं बुखार की शिकायत हो तो सामाजिक दूरी बनाये भीड़-भाड़ वाले स्थानों में मास्क का प्रयोग करें। उन्होंने जिला पंचायती राज अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता लायें ताकि लोग घबरायें नहीं बल्कि सावधानी बरतें। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि समस्त चिकित्सालयों में उपचार के प्रबन्ध रखें, जिस पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि चिकित्सालय में उपचार के सभी प्रबन्ध है।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि यह एक सीजनल इन्फ्लुएन्जा के अधिकांश रोगियों में बुखार व खाँसी के सामान्य लक्षण होते हैं, जो कि स्वतः ही ठीक हो जाते है। एच1एन1, एच3एन2 इन्फ्लुएन्जा, एडिनो वायरस एवं अन्य इन्फ्लुएन्जा वायरस हैं, इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है बल्कि सतर्क रहने की आवश्यकता है। जानकारी देते हुए बताया कि यदि लक्षण हो तो साबुन और पानी से हाथ धोयें, मास्क पहने और भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें, छींकते और खांसते समय मुँह और नाक को ढकें, अपने आसपास सफाई रखें, खूब तरल पदार्थ लें, आँखो और नाक को छूने से बचें, बुखार और बदन दर्द होने पर पैरासिटामोल लें।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० संजय जैन, प्रमुख चिकित्सास अधीक्षक जिला चिकित्सालय डाॅ० शिखा जंगपांगी, डीएसओ डाॅ० सी.एस. रावत, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक सुभारती डाॅ० असवाल, डाॅ० वीरेन्द्र चौहान, समस्त सीएचसी, पीएचसी चिकित्सालयों के चिकित्साधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!