Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में “हर घर तिरंगा अभियान” को लेकर आयोजित की गई बैठक

प्रत्येक मंडल में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में शक्ति केंद्र व प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक घर पर तिरंगा लगाया जायेगा : महानगर अध्यक्ष

प्रत्येक विधानसभा में युवा मोर्चा के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी जो कि 11 से 14 अगस्त के मध्य होगी।

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 7 अगस्त 2024, देहरादून। आज, 7 अगस्त 2024 को भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय, देहरादून में भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में “हर घर तिरंगा अभियान” को लेकर बैठक आयोजित की गई।

कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया, साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि पूर्व वर्ष की भाँति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते हुए “हर घर तिरंगा” होना चाहिए। इसको लेकर हम सभी कार्यकर्ताओं की नैतिक जिम्मेदारी है कि प्रत्येक मंडल में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में शक्ति केंद्र व प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक घर पर तिरंगा लगाया जायेगा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी की कल्पना के आधार पर प्रत्येक घर पर अपना तिरंगा लहराना चाहिए, यह भाजपा कार्यकर्ताओं की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि अपने आस-पास, पड़ोसियों के घरों पर भी इष्ट मित्रों रिश्तेदारों के घरों पर भी झंडा लहराया जाए।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ० शैलेंद्र बिष्ट उपस्थित रहे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा कार्यक्रम की महत्वता को बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता राष्ट्र को प्रथम मानकर आगे चला है। भारतीय जनता पार्टी की इस घर-घर तिरंगा योजना के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा में युवा मोर्चा के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जो कि 11से 14 अगस्त के मध्य होगी जिसमें सभी मोर्चों की जिम्मेदारी रहेगी। 12 अगस्त से 14 अगस्त तक महापुरुषों की प्रतिमाओं के समक्ष सभी कार्यकर्ता स्वच्छता कार्यक्रम करेंगे एवं 13 अगस्त से 15 अगस्त तक वीर सपूतों की प्रतिमाओं पर अपने-अपने क्षेत्र में माल्यार्पण के कार्यक्रम भी किए जायेंगे। जब आज देश अमृत कल से गुजर रहा है और स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय पर्व के रूप में मानना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। हम सब लोगों को मिलकर अपने महानगर के अंतर्गत समाज के प्रत्येक व्यक्ति के साथ मिलकर प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराना होगा। इसकी योजना नियमित रूप से तैयार करनी होगी।
हम सब लोगों को मालूम है कि इस देश को आजाद करने के लिए कई महापुरुषों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है, हम सब उनके बलिदानों को कोटि-कोटि नमन करते हैं।

कार्यक्रम में दर्जाधारी मंत्री डॉ० देवेंद्र भसीन, श्रीमती विनोद उनियाल, विधायक खजान दास, विधायक उमेश शर्मा काउ, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल सभी ने आने वाले स्वतंत्रता दिवस की सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनायें दी और कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर घर तिरंगा फहराना चाहिए, इसके लिए हम लोगों को जागरूकता से कार्य करना है और सभी सम्मानित लोगों से निवेदन करते हुए तिरंगे को फहराना है।

इस अवसर पर, “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के संयोजक सुरेंद्र राणा, संकेत नौटियाल, संदीप मुखर्जी, महानगर उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, रतन सिंह चौहान, बबीता सलोत्रा, मंत्री देवेंद्र पाल मोंटी, विमल उनियाल, मोहित शर्मा, उमा नेरश तिवारी, प्रदीप कुमार, आशीष शर्मा, विपिन खंडूरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना बागड़ी, देवेंद्र बिष्ट, तरुण जैन, शाकुल उनियाल, मंडल अध्यक्ष रूद्रेश शर्मा, राहुल लारा, पंकज शर्मा, अजय शर्मा, संजीव मल्होत्रा, अवधेश तिवारी, पवन वर्मा आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!