Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर देहरादून में हुआ सार्थक संवाद, ऐडवोकेट ललित जोशी ने साझा किए विचार

नशे के खिलाफ संघर्ष का सजग चेहरा : “ऐडवोकेट ललित मोहन जोशी”

देहरादून में ललित जोशी की अपील : ‘युवाओं को बचाना है, तो नशा मिटाना है’

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 26 जून 2025, देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस के अवसर पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ जन-जागरूकता को लेकर पुलिस लाइन देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को इससे दूर रखने की दिशा में सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना रहा।

इस अवसर पर पर्यावरणविद पद्मश्री डॉ. अनिल जोशी, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर उत्तराखण्ड पुलिस डॉ. वी. मुरूगेशन, देहरादून एसएसपी आईपीएस अजय सिंह सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने नशे के खिलाफ प्रभावी रणनीति और सामाजिक भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजे देहरादून एव सजग इंडिया के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने “सजग इंडिया” अभियान के अंतर्गत पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे जागरूकता अभियान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे शिक्षण संस्थानों और सामुदायिक स्तर पर युवाओं को जोड़ते हुए एक मजबूत जन आंदोलन खड़ा किया गया है।

एडवोकेट जोशी ने कहा, “नशा न केवल युवाओं का भविष्य नष्ट करता है, बल्कि समाज की नींव को भी कमजोर करता है। सजग इंडिया के माध्यम से हम हर वर्ग तक पहुँचकर इस खतरे के प्रति सजगता पैदा कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि “नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार या पुलिस की नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि हम प्रत्येक नागरिक तक सही जानकारी और मार्गदर्शन पहुँचायें तो एक बड़ा बदलाव संभव है।”

कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति सीआईएमएस कॉलेज देहरादून की एनसीसी यूके-11 गर्ल्स बटालियन की छात्राओं द्वारा दी गई नुक्कड़-नाटक रही, जिसमें नशे के दुष्परिणामों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया। छात्राओं की इस प्रस्तुति ने उपस्थित जनों को भावनात्मक रूप से झकझोर दिया और सामाजिक जागरूकता का गहन संदेश दिया। अंत में सभी उपस्थित जनों ने एकजुट होकर “नशा मुक्त समाज” की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त डी.जी. ए.बी. लाल, नीलेश आनन्द भरणै पुलिस महानिरीक्षक अपराध एंव कानून व्यवस्था, राजीव स्वरूप पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, सविन बंसल जिलाधिकारी देहरादून, अजय सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, गिरीश चन्द्र पंचोली संयुक्त निदेशक विधि, मीना बिष्ट जिला प्रोबेशन अधिकारी, कर्नल दीपक पाण्डे कमाडिंग आफिसर एनसीसी बटालियन, ललित जोशी चैयरमैन सीआईएमएस, मनमोहन कण्डवाल अध्यक्ष बार एसोसिऐशन, डॉ. ओ.पी. नौटियाल यूकॉस्ट, ओहो रेडियो के संस्थापक आर.जे. काव्य, संदीप केडिया, संजय सिकरिया, डॉ. राकेश काला, डॉ. अंजना गुसाई, इंस्पेक्टर संजय उप्रेती सहित पुलिस एवं प्रशासनिक विभागों के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारीगण, एनसीसी कैडैट्स तथा विभिन्न संस्थानों के सम्मानित पदाधिकारी व अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!