Breaking News :
>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत
उत्तराखण्डदेहरादून

डिमटा बैंड के पास NH-707A का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त, दोनों तरफ से यातायात पूरी तरह ठप

यात्रियों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 20 अगस्त 2026, देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच सड़कें और राजमार्ग प्रभावित होने का सिलसिला जारी है। देर रात डिमटा बैंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-707ए का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। सड़क का हिस्सा टूटने से कैम्पटी-यमुना ब्रिज मार्ग पर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। इससे मसूरी और यमुना घाटी के बीच सफर करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

सड़क टूटने की जानकारी मिलते ही कैम्पटी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था संभाली। थानाध्यक्ष कैम्पटी योगेंद्र सिंह गुसाईं ने वाहन चालकों और यात्रियों से फिलहाल मसूरी से यमुना ब्रिज की ओर यात्रा न करने की अपील की है। वहीं यमुना घाटी से मसूरी की तरफ आने वाले वाहनों को भी इस मार्ग का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई है।

पुलिस ने लोगों से कहा है कि जब तक प्रशासन की ओर से मार्ग खोलने को लेकर आधिकारिक सूचना जारी नहीं होती, तब तक वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। क्षतिग्रस्त सड़क के आसपास जाने से भी लोगों को बचने की सलाह दी गई है। मार्ग बंद होने से स्थानीय निवासियों के साथ पर्यटकों और अन्य यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क बहाली के लिए वैकल्पिक रास्ते पर काम की तैयारी

एनएच-707ए के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी ने बताया कि डिमटा बैंड के समीप सड़क का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। विभागीय टीम मौके का निरीक्षण करेगी। उन्होंने बताया कि सड़क को पहाड़ की तरफ से कटिंग कर वैकल्पिक रूप से तैयार करने की संभावना पर काम किया जाएगा, ताकि यातायात को जल्द बहाल किया जा सके।

फिलहाल मार्ग की स्थिति को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, क्षतिग्रस्त हिस्से से दूर रहने और मार्ग बहाली से संबंधित आधिकारिक सूचना का इंतजार करने की अपील की है।

Loading

error: Content is protected !!