Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिकपर्यटन

चारधाम यात्रा के दौरान अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुगण ले रहे हैं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जून 2022, सोमवार, देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए संचालित राज्य कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक चारधाम यात्रा मार्गों पर स्थित स्वास्थ्य इकाईयों में 80932 श्रद्धालुओं द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया गया है, जबकि 5840 श्रद्धालुओं को आपातस्थिति में चिकित्सकीय सहायता देकर उनकी जीवन रक्षा की गयी है। यात्रा के दौरान 411 घायल व्यक्तियों को आवश्यकीय उपचार दिया गया है और 375 श्रद्धालुओं को एम्बुलेंस से तथा 31 को हैली एम्बुलेंस के माध्यम से हायर सेन्टर पर रैफर किया गया है।

यात्रियों की अत्यधिक संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 104 हैल्पलाईन को श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य संबंधित आवश्यकता के अनुसार अपडेट किया गया है, ताकि यात्रियों को नजदीकी चिकित्सा केन्द्र की जानकारी एवं वहाँ पर उपलब्ध सुविधाओं तक पहुँचने में सरलता हो सके।
चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग अब उन सभी यात्रियों के साथ निरन्तर सम्पर्क में रहेगा, जिन्हें हैल्थ स्क्रीनिंग के उपरान्त विशम स्वास्थ्य परिस्थितियों के अन्तर्गत स्वयं के जोखिम पर उनसे अण्डरटेकिंग प्राप्त कर आगे की यात्रा की अनुमति दी गयी है।
स्वास्थ्य विभाग 104 हैल्पलाईन के माध्यम से इन सभी यात्रियों के साथ सम्पर्क स्थापित कर सकेगा, ताकि यात्रा के दौरान स्वास्थ्य खराब होने पर श्रद्धालुगण 104 हैल्पलाईन के माध्यम से राज्य कंट्रोल रूम पर सम्पर्क कर त्वरित चिकित्सकीय सहायता ले सकेंगे और संकट में आने पर श्रद्धालुओं की जीवनरक्षा हो पायेगी।

स्वास्थ्य सचिव श्रीमती राधिका झा ने यात्रा से संबंधित सभी जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देषित किया है कि हैल्थ स्क्रीनिंग केन्द्रों पर उन सभी यात्रियों का विवरण/सूची तैयार कर ली जाय, जिनसे अण्डरटेकिंग ली जा रही है और इस सूची को राज्य मुख्यालय पर उपलब्ध करा दी जाय, ताकि 104 हैल्पलाईन के माध्यम से विपरीत परिस्थितियों में श्रद्धालुओं की त्वरित सहायता की जा सके और उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुँचने में मदद की जा सके।
ऐसे यात्रियों, जिन्हें स्वयं के जोखिम पर अण्डरटेकिंग प्राप्त कर आगे की यात्रा की अनुमति दी गयी है, को हैल्थ स्क्रीनिंग के दौरान सलाह भी दी जा रही है कि यदि यात्रा के दौरान स्वास्थ्य खराब होता है, तो तुरन्त 104 हैल्पलाईन के माध्यम से चिकित्सकीय सहायता के लिए सूचित करें, ताकि उन्हें तुरन्त रेस्क्यू किया जा सके।

ज्ञातव्य है कि चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित सभी धामों के लिए 09 स्थानों पर हैल्थ स्क्रीनिंग की जा रही है, जहाँ पर यात्रा आरम्भ होने से आज तक 233286 श्रद्धालुओं की हैल्थ स्क्रीनिंग की गयी है, जबकि 2346 यात्रियों से अण्डरटेकिंग प्राप्त कर उन्हें स्वयं के जोखिम पर अग्रिम यात्रा की अनुमति दी गयी है।
सचिव स्वास्थ्य ने कहा कि ऐसे सभी यात्रियों की ट्रेकिंग की जानी आवश्यक है, ताकि उन्हें यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की विपरीत स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ता है, तो 104 हैल्पलाईन पर वह सम्पर्क कर सकेगें और उन्हें त्वरित चिकित्सकीय सहायता देकर उनकी जीवन रक्षा की जा सकेगी।

दिये गये निर्देषों के बाद सभी जनपदों से अण्डरटेकिंग प्राप्त यात्रियों की सूची 104 हैल्पलाईन के पास उपलब्ध रहेगी, ताकि किसी भी प्रकार की काॅल प्राप्त होने पर संबंधित श्रद्धालु को उसकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार रेस्क्यू कर त्वरित उपचार दिया जा सकें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!