Breaking News :
>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

100 साल पहले काशी के गंगा घाट से चोरी हुई माँ अन्नपूर्णा की मूर्ति आ रही है बनारस; 15 नवंबर को होगी प्राण प्रतिष्ठा

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 नवम्बर 2021, बुधवार, बनारस। हिंदू धर्म में आस्था रखने वालों करोड़ों लोगों का लंबा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। सौ साल पहले काशी के गंगा घाट से चोरी हुई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति बनारस आ रही है। मां अन्नपूर्णा की मूर्ति 14 नवंबर को काशी पहुंचेगी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में 15 नवंबर को स्थापित की जाएगी। इस प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी में करेंगे। इससे पहले दिल्ली से लेकर काशी तक रास्ते भर भव्य स्वागत किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से गुजरते हुए यह भव्य यात्रा चार दिनों में काशी पहुंचेगी

माँ अन्नपूर्णा देवी यात्रा के संबंध में बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि सौ वर्ष पहले माता अन्नपूर्णा की यह मूर्ति वाराणसी से चोरी हुई थी और विभिन्न हाथों से होते हुए अंततः कनाडा के रेजिना विश्वविद्यालय पहुंची थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रयासों से यह प्रतिमा फिर से हमें प्राप्त हो रही है। कनाडा के रेजिना विश्वविद्यालय से केंद्र सरकार को प्राप्त हुई माता अन्नपूर्णा की मूर्ति 11 नवंबर को गोपाष्टमी तिथि पर दिल्ली से सुसज्जित वाहन से वाराणसी के लिए रवाना होगी और फिर वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ धाम में 15 नवंबर को देवोत्थान एकादशी के पावन अवसर पर प्राण प्रतिष्ठित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से कनाडा सरकार ने इसे भारत को वापस किया है।

मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर संयुक्त प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्र सरकार के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बताया कि इस मूर्ति को केंद्र सरकार 11 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित किए जाने वाले समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपेगी। मूर्ति को प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार के मंत्री समारोह में मौजूद रहेंगे। यह मूर्ति शोभा यात्रा के रूप में नई दिल्ली से बनारस पहुंचेगी। राज्य सरकार की ओर से विभिन्न जिलों के प्रभारी मंत्री शोभा यात्रा की संबंधित जिलों में अगवानी करेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 11 नवंबर को गोपाष्टमी के अवसर पर राज्य सरकार को इस मूर्ति को प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। 11 नवंबर को ही इस मूर्ति को लेकर शोभायात्रा नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी और गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद जिलों से होते हुए कासगंज के सूकर क्षेत्र सोरों में रात्रि विश्राम करेगी। 12 नवंबर को शोभा यात्रा सोरों से शुरू होगी और एटा, मैनपुरी, कन्नौज होते हुए कानपुर नगर पहुंचेगी।

कानपुर नगर में पटकापुर के तपेश्वरी देवी मंदिर में मूर्ति को रखा जाएगा। 13 नवंबर को सुबह कानपुर से चलकर उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी होते हुए शोभायात्रा अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या में मूर्ति को श्री राम मंदिर में रखा जाएगा। 14 नवंबर को अयोध्या से चलकर अपराह्न शोभायात्रा वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेगी। 15 नवंबर को देवोत्थान एकादशी के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में मां अन्नपूर्णा देवी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

माता अन्नपूर्णा की मूर्ति के आगमन को लेकर भाजपा भव्यता देने में कोई कसर नहीं रखना चाहती है। स्थापना अनुष्ठान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। दिल्ली से मां अन्नपूर्णा की मूर्ति ले आने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और अधिकारियों की एक टीम जाएगी। 11 नवंबर को दिल्ली से काशी के लिए मां अन्नपूर्णा की मूर्ति रवाना होगी। इस धर्म यात्रा का हर जगह भव्य स्वागत होगा। मां अन्नपूर्णा के श्रद्धालु रास्ते पर भजन-कीर्तन करते हुए चलेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!