Breaking News :
>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह
उत्तराखण्ड

देहरादून कचहरी परिसर में गिरा विशाल पेड़, स्टांप विक्रेता की दुकान हुई ध्वस्त

स्थानीयों ने पहले ही जताई थी कमजोर पेड़ों को लेकर चिंता

देहरादून। सोमवार सुबह देहरादून कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक के पास एक विशालकाय पेड़ अचानक धराशायी हो गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा तेज बारिश के चलते हुआ। पेड़ गिरने से एक स्टांप विक्रेता की दुकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गई, जबकि तीन से चार अन्य दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा सुबह के समय हुआ, जब परिसर में ज्यादा भीड़ नहीं थी। यदि यह पेड़ दो घंटे बाद गिरता, तो कचहरी परिसर में भारी जानमाल की हानि हो सकती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कपूर का पेड़ था, जिसकी जड़ें काफी कमजोर हो चुकी थीं।

स्थानीय दुकानदारों ने वन विभाग को पूर्व में कई बार अवगत कराया था कि परिसर में मौजूद कमजोर और घायल पेड़ों की कटाई या छंटाई (लोपिंग) करवाई जाए, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इस घटना के बाद परिसर में हड़कंप मच गया और लोगों ने विभागीय लापरवाही पर नाराजगी जताई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रशासन और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पेड़ को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!