Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

पर्यटन स्‍थल जलोड़ी जोत, कूल्लू घूमने गया 17 लोगों का दल हुआ हादसे का शिकार

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 सितम्बर 2022, सोमवार, कूल्लू। हिमाचल प्रदेश जिला कूल्लू के खूबसूरत पर्यटन स्‍थल जलोड़ी जोत घूमने गया 17 लोगों का ग्रुप हादसे का शिकार हो गया। बंजार के घयागी में पर्यटकों की टेंपो ट्रेवलर करीब 500 फीट खाई में गिर गई। हादसे में 7 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 10 घायल हैं। हादसा देर रात 9 बजे के करीब हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग 305 पर घ्यागी में पहले भी हादसे हो चुके हैं। सड़क तंग होने और बारिश के कारण फिसलन यहां पर हादसों का प्रमुख कारण बनती है। आइआइटी वाराणसी के विद्यार्थियों सहित कुल 17 पर्यटक दिल्ली के मजनूं टिल्ला से यूपी नंबर की टेंपो ट्रेवलर यूपी 14 एचटी 8242 बुक करके कुल्लू घूमने आए थे। इनमें चार राज्‍यों के पर्यटक शामिल थे।

रविवार रात को करीब नौ बजे जब यह पर्यटक जलोड़ी जोत से घूमकर वापस बंजार की ओर आ रहे थे, तो घ्यागी मोड़ के समीप उतराई में ब्रेक न लगने के कारण गाड़ी सीधे 500 फीट खाई में जा गिरी। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही 4 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि बाकी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उनको खाई से निकालकर अपने वाहनों में बंजार अस्पताल पहुंचाया।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। तीन पर्यटकों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बंजार अस्पताल में घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए कूल्लु और नेरचौक अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही विधायक सुरेंद्र शौरी भी अस्पताल पहुंचे। मुख्‍यमंत्री घायलों को रेफर करने के दृष्टिगत मनाली-चंडीगढ़ हाईवे को खुला रखने के निर्देश दिए

ब्रेक लेदर गर्म होने पर चालक ने रोक दी थी गाड़ी

घायलों ने बताया कि गाड़ी के ब्रेक लेदर गर्म हो गए थे, इस कारण ब्रेक नहीं लग रही थी। चालक ने गाड़ी को रोका भी, लेकिन अंधेरा और मौसम खराब होने के कारण पर्यटकों ने धीरे धीरे चलने को कहा। इसके बाद कुछ दूरी पर गाड़ी ब्रेक के काम न करने पर सीधे खाई में गिर गई। यहां बिल्‍कुल उतराई है व लगातार ब्रेक लगाने के कारण इस तरह की तकनीकी समस्‍या आती है।

घायलों के नाम

32 वर्षीय जय अग्रवाल पुत्र गणेश अग्रवाल निवासी ग्वालियर मध्य प्रदेश, 23 वर्षीय इशान निवासी फरीदावाद हरियाणा, 30 वर्षीय अभिनय सिंह निवासी लखनऊ उत्तर प्रदेश, 28 वर्षीय राहुल गोस्वामी निवासी हिसार हरियाणा, 22 वर्षीय ऋषभ निवासी न्‍यू दिल्ली, 42 वर्षीय अजय गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, 20 वर्षीय लक्ष्य निवासी जयपुर राजस्थान, 30 वर्षीय निष्ठा निवासी कानपुर उत्तर प्रदेश, 30 वर्षीय सतीजा निवासी हिसार हरियाणा के रूप में हुई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!