Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इंटरनेशनल रोटरी क्लब के अध्यक्ष शेखर मेहता के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने की भेंट

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अगस्त 2021, शनिवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में इंटरनेशनल रोटरी क्लब के अध्यक्ष शेखर मेहता के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखण्ड में शिक्षा स्वास्थ्यस्वास्थ्य, पर्यावरण व जल संरक्षण एवं अन्य क्षेत्रों में रोटरी क्लब द्वारा राज्य सरकार को सहयोग देने पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में अनेक कार्य कर रही है। इसमें रोटरी क्लब द्वारा क्या सहयोग दिया जा सकता है, इस दिशा में प्रयास हों।

उत्तराखण्ड में सीमान्त एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन को रोकने के लिए रोटरी क्लब से सहयोग की अपेक्षा मुख्यमंत्री ने की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के सीमान्त क्षेत्रों से पलायन रोकना जरूरी है। इन क्षेत्रों में रह रहे लोग को सीमा प्रहरी के रूप में विशेष भूमिका रहती है। बैठक के दौरान प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों को टेलीमेडिसिन की सुविधा, ईलर्निंग, बालिकाओं के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेंनिंग, साक्षरता अभियान आदि विषयों पर चर्चा हुई ।

इंटरनेशनल रोटरी क्लब के अध्यक्ष शेखर मेहता ने उपहार स्वरूप गुलदस्ते की जगह पर पौधा देने की मुख्यमंत्री की पहली की सराहना करते हुए कहा कि रोट्री क्लब द्वारा उत्तराखण्ड में 10 हजार पौधे रोपे जायेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को क्लब द्वारा हर संभव सहयोग देने का प्रयास किया जायेगा। राज्य में टेलीमेडिसिन की सुविधा, स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्था, साक्षरता को बढ़ाने के लिए लर्निंग मैटीरियल, कुपोषण मुक्ति, मार्शल आर्ट ट्रेनिंग, जल संरक्षण की दिशा में राज्य सरकार को सहयोग दिया जायेगा। सीमांत क्षेत्रों के लोगों की आर्थिकी को बढ़ावा दने के लिए क्या किया जा सकता है, इस पर विचार कर आवश्यक सहयोग किया जायेगा। इस अवसर पर रोटरी क्लब से कमल सांगवी, अजय मदान, अरूण शर्मा, सुशांत आहूजा एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!