Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

प्रदेश में सरकारी विद्यालयों में नियमित कक्षायें लगाने के संबंध में जल्दी लिया जा सकता है निर्णय

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जुलाई 2021, गुरुवार, देहरादून। प्रदेश में सरकारी विद्यालयों में आफलाइन पढ़ाई यानी नियमित कक्षाएं लगाने के संबंध में जल्द निर्णय किया जा सकता है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने विभाग को इस संबंध में तमाम पहलुओं पर मंथन करने को कहा है। आगामी अगस्त माह से 50 फीसद छात्रसंख्या के साथ कक्षा 6 से 12वीं तक कक्षाएं चलाई जा सकती हैं।

प्रदेश में चालू शैक्षिक सत्र में करीब 4 माह गुजरने के बावजूद सरकारी विद्यालय छात्र-छात्राओं के लिए खोले नहीं जा सके हैं। बीते नवंबर माह से बोर्ड की कक्षाओं 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय खोले गए थे। कक्षा 6 से 11वीं तक कक्षाएं पिछले शैक्षिक सत्र के अंतिम दिनों में खोलने का फैसला हुआ, लेकिन उस पर अमल नहीं हो सका है। कक्षा एक से पांचवीं तक विद्यालयों में अभी तक ताले लटके हैं।

चालू शैक्षिक सत्र में इसी माह से सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों को आनलाइन पढ़ाई के लिए बुलाया जा चुका है। बीती 18 जुलाई को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के आवास पर हुई विभागीय अधिकारियों की बैठक में विद्यालयों में पढ़ाई सुचारू करने पर विचार किया गया। कोरोना की दूसरी लहर कुछ हद तक थमने के बाद सरकारी विद्यालयों में 6 कक्षा से 12वीं तक पढ़ाई शुरू करने के बारे में अधिकारियों से सुझाव लिए गए।

बैठक में आगामी माह अगस्त से कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए नियमित पढ़ाई शुरू करने के बारे में विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर रूपरेखा तैयार करने के निर्देश शिक्षा मंत्री की ओर से दिए जा चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक 50 फीसद छात्रसंख्या के साथ पढ़ाई शुरू करने के संबंध में मंथन किया जा रहा है।

27 जुलाई को होने वाली कैबिनेट बैठक में भी इस संबंध में प्रस्ताव रखा जा सकता है। इस माह के अंत तक उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षाओं का रिजल्ट घोषित करने की तैयारी भी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!