Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन का आरोप : सोहेल खान, उनके बेटे निर्वाण और उनके भाई अरबाज के खिलाफ बीएमसी ने दर्ज की एफआईआर

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जनवरी 2020, मंगलवार। फिल्म अभिनेता सोहेल खान, उनके बेटे निर्वाण और उनके भाई अरबाज खान के खिलाफ बीएमसी ने एफआईआर दर्ज की है। तीनों पर कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन का आरोप है। मामला पिछले साल दिसम्बर का है। आरोप है कि दुबई से मुंबई लौटने पर तीनों को नियमानुसार एक होटल में क्वारंटाइन होना था, जिसका उन्होंने पालन नहीं किया।

आरोप यह भी है कि सोहेल ने अधिकारियों को बताया था कि उन्होंने क्वारंटाइन होने के लिए बांद्रा के एक पांच सितारा होटल में रूम बुक करवाये हैं, मगर मुंबई एयरपोर्ट पर टेस्ट करवाने के बाद सीधे घर चले गये थे। तीनों के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। बता दें कि यूके में कोरोना वायरस के नए स्वरूप का पता चलने के बाद महाराष्ट्र सरकार के नियमों के अनुसार यूरोप और मध्य पूर्व देशों की यात्रा कर लौट रहे लोगों को 7 दिनों के इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में रहना होता है, लेकिन इन लोगों ने ऐसा नहीं किया, जिसके बाद इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) और 269 (लापरवाही से बीमारी के संक्रमण फैलने की संभावना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए राज्य में 31 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू को बढ़ा दिया है। आदेश के अनुसार सरकार का मानना है कि कोविड-19 वायरस के प्रसार से महाराष्ट्र को सबसे ज्यादा खतरा है। वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कुछ आपातकालीन उपाय किए गए हैं। आदेश के अनुसार वर्तमान में जो गाइडलाइन है, वो अभी आगे भी जारी रहेगी।

आपको बता दें कि देश में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के केस महाराष्ट्र में मिले हैं। महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा लगभग 19 लाख तक पहुंच गया है और लगभग 49 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही महाराष्ट्र में अभी-भी 48 हजार मामले एक्टिव हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!