Breaking News :
>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण>>बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग>>दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा
उत्तराखण्ड

सड़क पर अचानक पलटी पर्यटकों से भरी बस, कई घायल

देहरादून: मसूरी रोड पर शनिवार रात देहरादून आ रही बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। गनीमत यह रही कि बस खाई में नहीं गिरी। हादसे में बस में सवार आधा दर्जन पर्यटकों को चोटें आई हैं, जिन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ राजपुर अरविंद सिंह ने बताया कि घायल यात्रियों की हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस के मुताबिक, हरिद्वार से 28 पर्यटकों को लेकर एक प्राइवेट बस शनिवार को मसूरी आई थी। देर शाम बस सभी पर्यटकों को लेकर देहरादून के लिए रवाना हुई। मैगी प्वाइंट के पास शिव मंदिर के निकट तीव्र मोड़ पर चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे ही पलट गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने राजपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से भी घायल छह यात्रियों को मैक्स अस्पताल भिजवाया। एसओ राजपुर ने बताया कि घायलों की पहचान प्रकाश छाबड़ा पुत्र लद्दा राम छाबड़ा निवासी रतलाम मध्य प्रदेश, मीता पत्नी हरीश दुग वाणी निवासी गांधीग्राम गुजरात, जानकी देवी पत्नी खेमचंद निवासी पुरानी दिल्ली, राजेश पुत्र कन्हैया लाल निवासी इंदौर मध्य प्रदेश, नंदा पत्नी छोटे लाल निवासी दिल्ली, शारदा पत्नी परसराम निवासी दिल्ली को चोटें आई हैं। शेष यात्रियों को पुलिस ने एक अन्य वाहन से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!