Breaking News :
>>स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री>>विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति>>SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय>>50 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग : रेखा आर्या>>धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर>>योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है : ऋतु खण्डूडी>>मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का किया शुभारंभ>>कैबिनेट बैठक में दिवंगत मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन>>जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर>>मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, हाईस्पीड कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार>>उत्तराखंड जल्दी बनेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य, कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव : डॉ. धन सिंह रावत>>मुख्यमंत्री धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड : ‘हरियाली भी, बुलडोजर भी’>>दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित>>राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षा : रेखा आर्या>>फ्रिज में रखा गूंथा आटा कितना सुरक्षित ? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के हीरानगर आवास में देर रात हुआ जोरदार धमाका, जाँच शुरू

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 सितम्बर 2021, बुधवार, हल्द्वानी। नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के हीरानगर आवास में मंगलवार देर रात करीब 12.30 बजे जोरदार धमाका हुआ। इससे घर का मुख्य गेट, दरवाजे व खिड़कियां तक ध्वस्त हो गईं। धमाका इतना जोरदार था कि पूरा क्षेत्र दहल उठा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस व प्रशासनिक टीम ने पहुंच घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

मौके पर मौजूद जिलाधिकारी धीराज सिहं गर्बयाल ने बताया कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि धमाका किस चीज से हुआ है। फिलहाल जिलाध्यक्ष के आवास में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। इसकी जांच में फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जाएगी।

प्रदीप बिष्ट का हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के हीरानगर में पार्क के सामने आवास है। पुलिस के अनुसार रात करीब 12.30 बजे जोरदार धमाका हुआ। भूतल की खिड़कियां और दरवाजे तक उखड़कर दूर जा गिरे। एक कमरे की दीवार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी, सीओ हल्द्वानी, एसडीएम मनीष सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह मौके पर पहुंच गए।

जिलाध्यक्ष के घर के आसपास के लोगों ने बताया कि देर रात जोरदार धमाका हुआ। लगा कि कहीं बम फटा हो। सभी बाहर निकले तो प्रदीप बिष्ट के आवास के भूतल के दरवाजे व खिडंकियां सड़क पर गिरी पड़ी थीं। किसी अनहोनी की आशंका में उनके घर की तरफ भीड़ उमड़ी। लेकिन जिलाध्यक्ष सहित उनका पूरा परिवार सही सलामत मिला।

एसपी सिटी ने जताई आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

एसपी सिटी ने मकान पर बिजली गिरने की आशंका जताई। लेकिन घटनास्थल के हालात और मौसम उनके इस दावे पर प्रश्नचिह्न खड़े कर रहे थे। अगर आकाशीय बिजली गिरती तो मकान के प्रथम तल पर भी नुकसान होता। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। बस मकान के भूतल के कमरों में ही नुकसान हुआ है। पांचों कमरों के दरवाजे व खिड़कियां क्षतिग्रस्त हुई हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए जाँच के आदेश

घटना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया। उन्होंने डीआइजी को जांच का आदेश देकर खुद भी जिलाध्यक्ष से बात की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी जिलाध्यक्ष से बातकर ढांढ़स बंधाया। भाजपा जिलाध्यक्ष नैनीताल प्रदीप बिष्ट ने बताया किधमाका कैसे हुआ कुछ पता नहीं। लेकिन नुकसान बहुत हुआ है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!