Breaking News :
>>कुठालवाली में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिली नई सौगात>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 50 से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन>>जैकी श्रॉफ बने सुपरहीरो, ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीजर रिलीज>>सीमांत गांवों के विकास हेतु 402 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया उद्घाटन>>चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच- डाॅ. धन सिंह रावत>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण>>बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग>>दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू
मनोरंजन

8th Theatre Olympics: नाना पाटेकर, नवाज़, स्वानंद किरकिरे और मनोज जोशी ने की शिरकत

मुंबई। कला और संस्कृति के अनूठे संगम से सराबोर हुई मायानगरी। भारत के विभिन्न राज्यों के नृत्यों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध। थिएटर व सिनेमा कलाकारों के बेहतरीन प्रदर्शन से मुंबई में रविवार की शाम रंगीन हुई। मौका था नेशनल स्कूल अॉफ ड्रामा, नई दिल्ली द्वारा चल रहे आठवें थिएटर अोलम्पिक्स के समापन समारोह का जो कि मुंबई के कामगार स्टेडियम में समपन्न हुआ। 51 दिनों से देश के 17 शहरों में चल रहे इस एतिहासिक कार्यक्रम में मानो देश के कोने-कोने से कलाकारों का जमावड़ा था।

थिएटर को लेकर भव्य आयोजन नेशनल स्कूल अॉफ ड्रामा, नई दिल्ली की ओर से मुंबई में रविवार को हुआ जिसमें नृत्य से लेकर अभिनय कला का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर बतौर प्रमुख अतिथि मौजूद थे जिन्होंने अपने मशहूर डायलॉग प्रस्तुत किए। नाना पाटेकर ने एनएसडी के डायरेक्टर का घन्यवाद करते हुए कहा कि, थिएटर को जिंदा रखने के लिए और नए प्लेटफॉर्म तक लाने के लिए घन्यवाद। कार्यक्रम में मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने वह डायलॉग प्रस्तुत किया जिसे उन्होंने कई सालों पर एक नाटक में बोला था।

आयोजन में एक और प्रमुख प्रस्तुति प्रसिद्ध थिएटर कलाकार और फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने नाम मनोज जोशी की थी जिन्होंने अपने प्रसिद्ध चाणक्य रूप को धारण कर प्रस्तुति दी।

मशहूर गीतकार और अभिनेता स्वानंद किरकिरे ने प्रसिद्ध गीत बावरा मन देखने चला एक सपना सुनाया। इसके साथ कार्यक्रम में रामदार पाधे ने भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

लावणी, भरनाट्यम से लेकर असम के बिहू तक

रंगारंग आयोजन का अहम हिस्सा थे देश के विभिन्न राज्यों के नृत्य। अलग-अलग प्रदेश के कलाकारों ने प्रभावी नृत्य से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। महाराष्ट्र की लावणी, ओड़िसा का गोटीपुरा और सिंगारी, गुजरात का राठवा होली नृत्य व असम का बिहू जैसे नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

लावणी की प्रस्तुति प्रसिद्ध नृत्यांगना वैशाली जाधव ने दी।

इसके बाद आखिर में रंगशिखर की प्रस्तुति दी गई जिसमें भारतीय शास्त्रीय संगीत के सभी वाद्य यंत्रों का उपयोग किया गया।

यह ट्राइबल, फोक और थिएटर पर फॉर्मेंस का कोलाज था। हजारों काल, एक सुर एक ताल, विविधता में एकता का इस प्रस्तुति के माध्यम से संदेश दिया गया। इस अवसर पर मशहूर अभिनेता मोहन अगाशे भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस थे। संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा, और मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर विशिष्ट अतिथि थे। इसके साथ कार्यक्रम मेंं आठवे थिएटर अोलंपिक्स के आर्टिस्टिक डायरेक्टर रतन थियम और नेशनल स्कूल अॉफ ड्रामा सोसायटी के एक्टिंग चेयरमैन डॉ. अर्जुन देव चरन खास तौर पर मौजूद थे। इंटरनेशनल कमेटी अॉफ थिएटर अोलंपिक्स के चेयरमैन थियोडोरस टर्जोपोलस और मिनिस्ट्री अॉफ कल्चर के सेक्रेटरी एम एल श्रीवास्तव भी उपस्थित थे। नेशनल स्कूल अॉफ ड्रामा के डायरेक्टर वामन केंद्र भी खास तौर से मौजूद थे। संचालन हिमानी शिवपुरी ने किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!