Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

नैनीताल शहर की सीवरेज व पेयजल योजना की मरम्मत हेतु जारी किए 71 लाख : जिलाधिकारी गर्ब्याल

जो भी योजनायें बनाई जायें, वह भविष्य देखते हुये बनाई जाएं ताकि उनके परिणाम दूरगामी हों : विपिन कुमार चौहान

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जून 2022, शनिवार, नैनीताल। नैनीताल नगरीय सीवरेज योजना के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में हुई।
जिलाधिकारी गर्ब्याल ने नैनीताल नगर के अन्तर्गत सीवर लाइनों की साफ-सफाई हेतु रूपये 12 लाख तथा नगरीय पेयजल योजना में पेयजल लाइनों के लीकेज की यथाशीघ्र मरम्मत हेतु 16 लाख रूपये की धनराशि अन्टाइड फंड से जारी की। उन्होंने अधिशासी अभियंता जलसंस्थान विपिन कुमार चौहान को शीघ्र ही इन योजनाओं पर कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये।

बैठक में अधिशासी अभियंता जलसंस्थान विपिन कुमार चौहान ने बताया कि सीवर लाइन के मेनहोल चैम्बरों मे स्थानीय लोगों के द्वारा कचरा, सीमेंट के कट्टे आदि डालने से सीवर लाइन बन्द हो जाती है, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिन संवदेनशील इलाकों पर मैनहोल हैं वहाँ पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर मॉनिटरिंग की जाए। इसके साथ ही सीवर लाइनों की साफ-सफाई के लिए सर्वे कर शीघ्र कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शहर की पुरानी सीवर लाइनें जो जीणशीर्ण हो चुकी है उनका भी सर्वे कर आंगणन/प्रस्ताव शासन को भेजा जाए। उन्होंने कहा कि जो भी योजनायें बनाई जायें, वह भविष्य देखते हुये बनाई जाएं ताकि उनके परिणाम दूरगामी हों।

27 क्षतिग्रस्त एवं नये मैनहोल चैम्बरों के निर्माण के लिए 9 लाख 75 हजार के प्रस्ताव शासन को प्रेषित किए गए।

बैठक में नैनीताल नगरीय सीवरेज योजना के तत्काल सुधारीकरण किये जाने हेतु रूपये 3.5 करोड़ के प्रस्ताव शासन को भेजे गये है, जिसके अन्तर्गत नेशनल होटल के सामने 200 एमएम व्यास की 10 मीटर पुरानी लाइन को मेन ट्रेंच से जोडे़ जाने हेतु लागत 60 हजार रूपये, ब्रसाईड स्कूल के समीप 150 एमएम व्यास की 48 मीटर सीवर लाइन लागत 1.50 लाख रूपये, सात नम्बर रामलीला ग्राउन्ड के नीचे दीप जोशी के घर के पास 150 एमएम व्यास की 25 मीटर क्षतिग्रस्त सीवर लाइन हेतु 55 हजार रूपये, स्टाफ हाउस में शंकर एवं जगन्नाथ के घर के समीप 150 एमएम 28 मीटर क्षतिग्रस्त सीवर लाइन हेतु 62 हजार, ताराहॉल में किशोरी लाल के घर के पास 150 एमएम व्यास की 50 मीटर क्षतिग्रस्त सीवर लाइन हेतु 1 लाख 10 हजार रूपये, रायल होटल कम्पाउन्ड में 150 एमएम व्यास की 25 मीटर क्षतिग्रस्त लाइन हेतु 56 हजार, फांसी गधेरे मे पम्पगृह परिसर मे सीवर ओवरफ्लो को रोके जाने हेतु 30 मीटर क्षतिग्रस्त सीवर लाइन हेतु 67 हजार रूपये, एसएसपी कार्यालय के समीप 75 मीटर सीवर लाइन हेतु 33 हजार रूपये, बीडी पाण्डे चिकित्सालय परिसर में सीवर ओवरफ्लो को रोके जाने हेतु 60 मीटर नई सीवर लाइन बिछाने हेतु 1 लाख 52 हजार रूपये,सात नम्बर ओके लॉज कम्पाउन्ड में 56 मीटर क्षतिग्रस्त सीवर लाइन हेतु 1 लाख 24 हजार रूपये, तारा हॉल में न्यू भारत होटल में लीला निवास के समीप 180 मीटर क्षतिग्रस्त सीवर लाइन हेतु 5 लाख 4 हजार रूपये, जू रोड में गुरू निवास के समीप चडडा बिल्डिंग से पलडिया आवास तल्लीताल 140 मीटर क्षतिगस्त सीवर लाइन हेतु 3 लाख 92 हजार रूपये तथा नई सीवर लाइन बिछाये जाने हेतु डामरीकरण, रोड कटिंग एवं पुनर्निमार्ण हेतु 9 लाख 17 हजार रूपये के प्रस्ताव भेजे गये साथ ही शहर में 27 क्षतिग्रस्त एवं नये मैनहोल चैम्बरों के निर्माण के लिए 9 लाख 75 हजार रूपये के प्रस्ताव भी शासन को भेजे गये। जिलाधिकारी ने कहा वर्षाकाल में जहां पर सीवर लाइन मे वर्षा का पानी आने से सीवर बाहर निकल जाता है उन स्थानों को चिन्हित कर शीघ्र रविवार से ही कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश अधिशासी अभियंता जलसंस्थान को दिये।

बैठक मे अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक गुप्ता, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान विपिन कुमार चौहान, सहायक अभियंता जलसंस्थान डी.एस. बिष्ट, कनिष्ठ अभियंता जलसंस्थान शाने आलम, परियोजना अभिंयता डीएडीए सीएम साह, सहायक अभियंता सिचाई डीसी सती के साथ ही अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!