Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

भारत में कोरोना के नए मामलों में आई गिरावट : 65 लाख लोग हुए ठीक, सक्रिय मामले 8 लाख से काम

  • भारत में कोरोना के नए मामलों में आई है गिरावट।
  • देश में बीते 24 घंटों की बात करें तो देश में 70,816 लोग कोरोना से हुए ठीक – सक्रिय मामले घटे, रिकवरी दर बढ़ी।
  • डेढ़ महीनों में पहली बार एक्टिव केस 8 लाख से नीचे पहुंचे।  

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अक्टूबर 2020, शनिवार। देश में कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति की बात करें तो भारत में कोरोना के नए मामलों में गिरावट आई है। इसके साथ ही सक्रिय मामले तेजी से घटे हैं। इसके साथ ही रिकवरी दर में भी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। बीते 5 हफ्तों से जारी सक्रिय मामलों की गिरावट अब 8 लाख से नीचे आ गई है। देश में पहली बार एक्टिव केस 8 लाख से नीचे पहुंचा है। इसके साथ ही भारत में अब तक 65 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 62,212 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में 837 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना के कुल मामलों की बात करें तो 74 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 65 लाख 24 हजार 596 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में सक्रिय मामलों की बात करें तो अब 7,95,087 एक्टिव केस हैं। भारत में कोरोना से अब तक 1 लाख 12 हजार 998 लोगों की मौत हो चुकी है।

सक्रिय मामले घटे, रिकवरी दर बढ़ी 

देश में कोरोना की रिकवरी दर तेजी से बढ़ रही है। बीते 24 घंटों की बात करें तो देश में 70,816 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। कोरोना की रिकवरी दर फिलहाल 87.78% है। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की दर में कमी आई है। बीते 24 घंटों में देश में 9,441 सक्रिय मामले कम हुए हैं, जिससे एक्टिव केस की दर 10.70% हो गई है। देश की कोरोना मृत्यु दर 1.52% है।

एक्टिव मामले 8 लाख से नीचे 

स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि भारत ने एक अभूतपूर्व शिखर पर कब्जा कर लिया है। डेढ़ महीनों में पहली बार एक्टिव केस 8 लाख से नीचे पहुंचे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को घोषणा की कि देश में डेढ़ महीने में पहली बार सक्रिय मामलों की संख्या 8 लाख के नीचे पहुंची है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!