Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा – पिछले 24 घंटे में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 6000 के पार

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जून 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से मौत का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 2 घंटों में कोरोना संक्रमण से रिकॉर्ड 6148 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, देश में कोरोना से बिगड़े हालात अब काबू में हैं। लगातार तीसरे दिन एक लाख से कम नए संक्रमण मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 94,052 नए कोरोना केस आए और 6148 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना से एक लाख 51 हजार 367 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही बीते एक दिन में देश भर में कोरोना के 63,463 एक्टिव केस कम हो गए। देश में मंगलवार को कोरोना के 92,596 केस दर्ज किए गए थे। देश में आज लगातार 28वें दिन कोरोना संक्रमण के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं। देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.22 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 94 फीसदी से ज्यादा हो गया है। एक्टिव केस घटकर 5 फीसदी से कम हो गए हैं।

कोरोना के सक्रिय मामले में दुनिया में भारत दूसरे नंबर पर है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है। दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है।

देशभर में बुधवार 9 जून तक 24 करोड़ 27 लाख 26 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते एक दिन में 33 लाख 79 हजार टीके लगाए गए। देश में कोरोना की जांच की बात करें तो अबतक 37 करोड़ 21 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन करीब 20 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से ज्यादा है।

माना जा रहा है कि देश में अचानक मौत के आंकड़ों में हुई बढ़ोत्तरी के पीेछे बिहार है। बिहार में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा जारी कोविड-19 से मरनेवालों की संख्‍या गलत थी। यह बात प्रेस कान्फ्रेंस में बिहार स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के सचिव प्रत्‍यय अमृत ने माना है। असल में बिहार में कोविड से 9,375 लोगों ने जान गंवाई थी, मगर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने आठ जून 2021 तक 5,424 लोगों की मौत होना बताया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!