Breaking News :
>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार
उत्तराखण्ड

उच्च शिक्षा में 55 नये असिस्टेंट प्रोफेसरों को मिली नियुक्ति

हिन्दी में 29 व रसायन विज्ञान में 26 असिस्टेंट प्रोफेसर किये तैनात

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ रावत ने कहा, शिक्षकों की नियुक्ति से पठन-पाठन की गुणवत्ता में होगा सुधार

देहरादून। सूबे के उच्च शिक्षा विभाग में राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित 55 असिस्टेंट प्रोफेसरों को प्रथम तैनाती दे दी गई है। जिसमें हिन्दी विषय में 29 और रसायन विज्ञान में 26 असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं। इनमें से 46 नवनियुक्त प्रोफेसरों को पर्वतीय एवं दुर्गम महाविद्यालयों में प्रथम नियुक्ति दी गई है जबकि रसायन विज्ञान के 11 असिस्टेंट प्रोफेसरों को पर्वतीय क्षेत्र के महाविद्यालयों में रिक्त पद न होने के चलते उच्च शिक्षा निदेशालय, हल्द्वानी में तैनानी दी गई है। इनकी नियुक्ति से दूरस्थ क्षेत्रों के महाविद्यालयों में जहां स्थाई शिक्षकों की कमी दूर होगी वहीं छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।

राज्य सरकार द्वारा राजकीय महाविद्यालयों में ढ़ांचागत सुविधाओं के साथ ही लगातार रिक्त पदों पर स्थाई शिक्षकों की नियुक्ति कर रही है। इसी कड़ी में राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित 55 असिस्टेंट प्रोफेसरों को प्रथम तैनाती दी गई है। जिसमें हिन्दी विषय में 29 व रसायन विज्ञान में 26 असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल है। इन सभी नवनियुक्ति असिस्टेंट प्रोफेसरों को दुर्गम एवं अति दुर्गम क्षेत्र के महाविद्यालयों में तैनाती दी गई है, हालांकि रसायन विज्ञान के 11 असिस्टेंट प्रोफेसर को पर्वतीय क्षेत्र के महाविद्यालयों में पद रिक्त न होने पर उच्च शिक्षा निदेशालय में तैनाती दी है, इन असिस्टेंट प्रोफसरों को कुछ समय उपरांत पद रिक्त होने पर पर्वतीय महाविद्यालयों में तैनात किया जायेगा। हिन्दी विषय में चयनित असिस्टेंट प्रोफेसर में शिवानी कर्नाटक को पीजी कॉलेज बेरीनाग में प्रथम तैनाती दी गई है।

इसी प्रकार पंकज पाण्डेय व कपिल को पीजी कॉलेज कपकोट, सपना को राजकीय महाविद्यालय पाटी, ममता को गंगोलीहाट, प्रियंका यादव को गुरूड़, चन्द्रकांत तिवारी को बलुवाकोट, खेमकरण को तलवाड़ी, सुमन को पीजी कॉलेज जयहरीखाल, हरीश को स्याल्दे, चंचल गोस्वामी व चन्द्रावती जोशी को पीजी कॉलेज टिहरी, पूनम मियान को गणाई गंगोली, संजीता देवी को पतलोट, हेमंती को कांडा, नीना शर्मा को कमांद, रीता आर्य व रीतु को मुनस्यारी, अंकित कुमार सिंह को मजरा महादेव, प्रीती शाह को चौखुटिया, भारती नौटियाल को थत्यूड, मीना को देवाल, धर्मेन्द्र और जूली को थलीसैंण, भारती नौटियाल को लम्बगांव, भागीरथी राणा को मोरी, नरेश लाल को मानिला, मनोज कुमार आर्य को नारायण नगर और सूरज कुमार को राजकीय महाविद्यालय नन्दासैण चमोली में प्रथम तैनाती दी गई है।

इसी प्रकार रसायन विज्ञान में देवकी नंदन व पंकज कुमार को पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में प्रथम तैनाती दी गई है। जबकि गरीश सिंह बिष्ट को उत्तरकाशी, संजय दत्त को अगस्तमुनि, जोगेन्द्र कुमार को गोपेश्वर, वैशाली सिंह को पुरोला, लीलावती नित्वाल बड़कोट, महेश कुमार मानिला, किरण चौहान को नागनाथ पोखरी, पिंकी को बलुवाकोट, कुलदीप सिंह को स्याल्दे, अंशु टम्टा को अगरोडा धारमंडल, पूजा को बेदीखाली, गीता सैनी को टिहरी तथा नवीन चन्द्र को राजकीय महाविद्यालय चकराता में प्रथम तैनाती दी गई। जबकि नरेन्द्र सिंह, कमल आर्य, गरीमा टम्टा, राजेश कुमार, गम्भीर सिंह, कुंदन प्रसाद, रीना, प्रवीण कुमार, मोनिका, नीरज कुमार और निधी शर्मा को उच्च शिक्षा निदेशालय हल्द्वानी में तैनाती दी गई है। जिन्हें पद रिक्त होने पर पर्वतीय महाविद्यालयों में भेजा जायेगा। नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरों की तैनाती से जहां महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी वहीं शैक्षणिक गतिविधियों में भी सुधार होगा। इसके साथ ही इनकी नियुक्ति से महाविद्यालयों की नैक ग्रेडिंग में भी सुधार देखने को मिलेंगे।

दुर्गम क्षेत्रों के महाविद्यालयों में 55 और असिस्टेंट प्रोफेसरों की तैनाती कर दी गई है। जिसमें हिन्दी विषय में 29 तथा रसायन विज्ञान में 26 सहायक प्राध्यापक शामिल है। राजकीय महाविद्यालयों में शत-प्रतिशत शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकताओं में है ताकि प्रदेश में उच्च शिक्षा के स्तर को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।– डॉ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!