Breaking News :
>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल>>महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत>>ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान>>गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई>>ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल>>भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद>>पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित>>पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश>>पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम>>ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी>>गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा महानगर द्वारा भव्य रूप से मनाया गया महाराजा अग्रसेन जी की 5147वीं जयंती महोत्सव

अग्रवाल महासभा की महिला प्रकोष्ठ द्वारा गणेश वंदना व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 15 अक्टूबर 2023, देहरादून। आज, रविवार, 15 अक्टूबर 2023 को उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा महानगर द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की 5147वीं जयंती महोत्सव भव्य रूप से चौधरी फार्म हाउस जीएमएस रोड पर मनाई गई।
सर्वप्रथम अग्रवाल महासभा की महिला प्रकोष्ठ द्वारा गणेश वंदना व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। साथ ही महिला एवं पुरुष वर्ग द्वारा डांडिया स्टिक को हाथ में लेकर आकर्षक डांस भी किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज द्वारा समरसता, सद्कार्यों, दानशीलता पर अग्रवाल समाज को बधाई दी गई एवं समाज में अग्रवाल महासभा द्वारा सेवायें करने के लिए अपना आशीर्वाद भी दिया।

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के द्वारा कहा गया कि अग्रवाल बन्धु समाज की हित में अनेक कार्य करते आ रहे हैं। साथ ही प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी उपस्थित अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों से कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के द्वारा स्थापित किए गए सिद्धांतों पर हम सभी को चलना चाहिए।

महापौर सुनील उनियाल गामा एवं कैंट विधायक समिति सविता कपूर द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती पर समाज को बधाई देते हुए अग्रवाल समाज द्वारा के कार्यों की सराहना की।

भाजपा महानगर के अध्यक्ष एवं अग्रवाल महासभा प्रदेश महामंत्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। अग्रवाल समाज की एकजुटता बढ़ने पर बल दिया एवं सभी को महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर शुभकामनायें दी गई।

प्रदेश अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक अनिल गोयल ने संस्था द्वारा किए गए कार्यों के विषय में बताया।

कार्यक्रम में लकी ड्रॉ द्वारा प्रथम पुरस्कार के रूप में स्कूटी, द्वितीय पुरस्कार के रूप में एलईडी टीवी, तृतीय पुरस्कार के रूप में साइकिल व अन्य कई आकर्षक पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार वितरण किए गए।

कार्यक्रम में अनिल गुप्ता, मुकेश गोयल, आदेश मंगल, अमित गुप्ता, इंद्रेश गोयल, अजय सिंघल, रतनलाल जिंदल, शोभित जिंदल, विनय कुमार, उदित जैन, अमित गर्ग, कुलदीप गर्ग, पवन गुप्ता, मधु गोपाल सिंघल, श्रीमती अमिता गर्ग, वंदना अग्रवाल, सुमन नागलिया, रीना गोयल, विवेक अग्रवाल, आशीष गुप्ता, आदि सैकड़ो की संख्या में अग्रवाल बंधु उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!