Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
बागेश्वर

अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर से 5 किलो चरस बरामद

बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 26 लाख रुपए

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व बागेश्वर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जनवरी 2024, शुक्रवार, बागेश्वर। जिले के थाना बैजनाथ क्षेत्र में एक अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 5 किलो 305 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त दयाकिशन तिवारी पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह यह चरस पहाड़ों से अलग-अलग व्यक्तियों से खरीद कर लालकुआँ/रुद्रपुर आदि मैदानी क्षेत्र में बेचने जा रहा था। ANTF टीम द्वारा अभियुक्त को कंधार बैंड ग्वालदम रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि ए.एन.टी.एफ. द्वारा गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना बैजनाथ जनपद बागेश्वर में एनडीपीएस की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। ANTF कुमाऊँ यूनिट ने वर्ष 2023 में 27 किलो 412 ग्राम चरस, 7 किलो 915 ग्राम अफीम व 1 किलो 391 ग्राम स्मैक की बरामदगी की थी।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का विवरण :

दया किशन तिवारी पुत्र स्वर्गीय पूर्णानंद तिवारी, निवासी नियर अरिहंत स्कूल हल्दूचौड़, थाना लालकुआँ जनपद नैनीताल उम्र 45 वर्ष

बरामद माल का विवरण :

5 किलो 305 ग्राम अवैध चरस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा अपने ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे, किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी ना करें, नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करें।

एसटीएफ से संपर्क हेतु :
0135-2656202
9412029536

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!