Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरेंदेश

चंडीगढ़ में आरम्भ हुई GST काउंसिल की 47वीं बैठक, कई अहम फैसले किए जाने की उम्‍मीद

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जून 2022, मंगलवार, चंडीगढ़। जीएसटी काउंसिल की 47वीं बैठक आज यहाँ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित होटल हयात में शुरू हो गई है। केंद्रीय वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में यहो रही बैठक में कई अहम फैसले किए जाने की उम्‍मीद है। बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल , चंडीगढ़ प्रशासक के एडवाइजर धर्म पाल, वित्त सचिव विजय नाम देवराव जादे, डीसी विनय प्रताप सिंह मौजूद हैं।

GST काउंसिल की बैठक में 120 लोग मौजूद हैं। बताया जा रहा है बैठक की शुरुआत में ही जीएसटी स्लैब में बदलाव न किए जाने को लेकर चर्चा हो रही है, इस पर सहमति नहीं बन रही है। अधिकतर राज्य व यूटी के प्रतिनिधि मौजूदा जीएसटी स्लैब के हक में हैं। बता दें मौजूदा चार जीएसटी स्लैब हैं, इनमें 5 फीसद, 12 फीसद, 18 फीसद और 28 फीसद की स्लैब है।

18 फीसद के स्लैब में 480 आइटम हैं, जिनमें से करीब 70 फीसदी जीएसटी संग्रह आता है।सूत्रों की मानें तो जीएसटी स्लैब रेट में कोई बदलाव नहीं होगा।  लेकिन आनलाइन गेमिंग, क्रिप्टोकरंसी, लाटरी और कसीनो पर 28 फीसद जीएसटी लगना लगभग तय है।इसके अलावा टेक्सटाइल इंडस्ट्री से जुड़ी कई वस्तुओं पर जीएसटी की दरें बढ़ाई जा सकती हैं।

कृत्रिम अंगों और आर्थोपेडिक इंप्लांट पर (ट्रामा, स्पाइन और आर्थोप्लास्टी इंप्लांट) पर एक समान 5 प्रतिशत जीएसटी दर है। इसी के तर्ज पर आर्थोसेस (स्प्लिंट्स, ब्रेसेस, बेल्ट और कैलीपर्स) को भी 5 प्रतिशत के न्यूनतम ब्रैकेट में शामिल किए जाने को लेकर काउंसिल की बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। इनमें कई कृत्रिम अंग या उससे जुड़ी सेवा 12 और पांच फीसद के दायरे में है, ऐसे में इन सभी को न्यूनतम जीएसटी स्लैब पांच फीसद के दायरे में शामिल करने को लेकर प्रस्ताव लाया जाएगा।

काउंसिल की बैठक में विमान ईंधन को जीएसटी के दायरे में लाया जा सकता है। सरकार एविएशन टर्बाइन फ्यूल को वस्तु एवं सेवा कर में शामिल कर सकती है। सरकार इसमें वैट या एक्साइज के साथ जीएसटी भी लगा सकती है। विमान ईंधन पर हो सकता है 18 फीसद जीएसटी लगे।

विदित रहे कि इससे पहले  सोमवार को चंडीगढ़ के होटल हयात में देशभर से आए जीएसटी के अधिकारियों की बैठक में काउंसिल के समक्ष पेश किए जाने वाले एजेंडा के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई। हालांकि इन बिंदुओं पर अंतिम फैसला 29 जून को जीएसटी काउंसिल की बैठक में केंद्रीय वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में होगा।

इन मुद्दों पर की जा सकती है चर्चा

  • हिमाचल प्रदेश की ओर से रोप-वे पर जीएसटी 18 से पांच फीसद किए जाने की मांग की है।
  • टेटरा पैक पर जीएसटी 12 से 18 फीसद किए जाने।
  • होटल में एक हजार रुपये से कम किराए पर देना पड़ सकता है जीएसटी
  • ओस्टोमी उपकरणों (पाउच, स्टोमा चिपकने वाला पेस्ट, बैरियर क्रीम, सिंचाई किट,बेल्ट, माइक्रो-पोर टेप सहित वस्तुओं पर जीएसटी दर को 12 फीसद से घटाकर पांच फीसद किए जाने की सिफारिश की जाएगी।

केंद्र सरकार द्वारा विशेष राज्यों को दी जाने वाली क्षतिपूर्ति की समय-सीमा 30 जून को हो रही है समाप्त

कई राज्यों के प्रतिनिधि और विपक्ष की ओर से जीएसटी काउंसिल की बैठक में क्षतिपूर्ति जारी रखने को लेकर प्रस्ताव लाया जाएगा। इसमें केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल जैसे कई राज्य शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक 30 जून को केंद्र सरकार द्वारा विशेष राज्यों को दी जाने वाली क्षतिपूर्ति की समय-सीमा समाप्त हो रही है, ऐसे में कई राज्य इसका विरोध कर सकते हैं।

विदित रहे कि वर्ष 2017 में केंद्र सरकार ने यह फैसला किया था कि वैट समाप्त करने पर उसकी भरपाई के लिए अगले पांच साल तक क्षतिपूर्ति राशि दी जाएगी। क्षतिपूर्ति को पूरा करने के लिए तंबाकू, सिगरेट, महंगी बाइक और कार जैसे कई वस्तुओं पर अतिरिक्त सेस लगाए गए। हालांकि क्षतिपूर्ति के नाम पर लिए जाने वाले सेस 30 मार्च 2026 तक जारी रहेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!