Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

अक्षय कुमार के बाद ‘राम सेतु’ के 45 टीम सदस्य भी हुए कोरोना पॉजिटिव

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 अप्रैल 2021, सोमवार, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। अक्षय मुंबई के मड आईलैंड में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राम सेतु’ की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन जैसे ही एक्टर को अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिली उन्होंने तुरंत ख़ुद को क्वारंटाइन कर लिया, फिलहाल अक्षय अस्पताल में एडमिट हैं। पर अब ‘राम सेतु’ के सेट से एक और दु:खद खबर सामने आ रही है। अक्षय कुमार के बाद ‘राम सेतू’ के 45 जूनियर आर्टिस्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी जूनियर आर्टिस्ट जल्द काम शुरू करने वाले थे। इस बात की जानकारी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज (FWICE) के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने दी है।

अक्षय कुमार ने रविवार सुबह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बारे में बताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक नोट साझा किया था। इस नोट में उन्होंने बताया है कि रविवार को वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। साथ ही अभिनेता ने अपने करीबियों को भी कोरोना की जांच करवाने की अपील की जो बीते कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए थे। अक्षय कुमार अपने नोट में लिखा था, ‘मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि आज सुबह मैं कोविड-19 से संक्रमित हो गया हूं। मैं सभी प्रोटोकॉल्स का पालन कर रहा हूं। मैंने तुरंत खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं घर में ही क्वारंटीन हूं और सभी जरूरी उपायों का पालन कर रहा हूं।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!