Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
उत्तराखण्डदेहरादून

श्रद्धा पूर्वक मनाया गुरु हरगोबिंद साहिब जी का 428वाॅ पावन प्रकाश पर्व

35 होनहार छात्र-छात्राओं को “सिख सेवक गोल्डन अवार्ड” से सम्मानित किया l

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जून 2023, रविवार, देहरादून। सेवक जत्थे की 62 वीं वर्ष गांठ के उपलक्ष्य में मीरी पीरी के मालिक छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक कथा -कीर्तन के रूप में मनाया गया, इस अवसर पर होनहार छात्र – छात्राओं को सम्मानित किया गया।

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार में आयोजित कार्यक्रम में नितनेम के पश्चात भाई चरणजीत सिंह ने आसा की वार का शब्द गायन किया, श्री अखण्ड पाठ साहिब के भोग के पश्चात भाई अमनदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, हजुरी रागी भाई नरेन्दर सिंह एवं भाई गुरदयाल सिंह जी ने शब्द गायन किया।

हेड ग्रंथी ज्ञानी शमशेर सिंह जी ने कहा कि गुरु हरगोबिंद साहिब जी का जीवन एक बड़े योद्धा के रूप में व परोपकारी वाला रहा है मीरी -पीरी की दो तलवारें पहन कर गुरु जी ने धर्म और राजनीति का सुमेल किया। भाई मनजीत सिंह जी मीत देहरादून वालो ने शब्द “पंज प्याले पंज पीर छटम पीर बैठा गुर भारी।”
हाई स्कूल एवं इंटर की बोर्ड परीक्षाओं में 90 % या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 35 छात्र – छात्राओं को “सिख सेवक गोल्डन अवार्ड” स्मृति चिन्ह से एवं छात्राओं को शाल तथा छात्रों को दस्तार एवं उनके माता – पिता को सम्मान – चिन्ह देकर सम्मानित किया। गु. श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान स.गुरबक्श सिंह राजन को सम्मान चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया l
दरबार श्री अमृतसर से पधारे भाई अमनदीप सिंह जी ने शब्द “दल भंजन गुर सुरमा, बढ़ जोद्धा बहु परोपकारी” का गायन कर संगत को निहाल किया l
मंच का संचालन महासचिव सेवा सिंह मठारु ने किया l सब के भले की अरदास हेड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह जी ने की l प्रधान स. गुलज़ार सिंह जी ने संगत को प्रकाश पर्व एवं होनहार छात्र – छात्राओं को वधाई दी l
कार्यक्रम के पश्चात संगत ने गुरु का लंगर प्रसाद छका l
इस अवसर पर जत्थे के प्रधान स. गुलजार सिंह, लीगल ऐडवाइजर स. गुरदीप सिंह टोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजिंदर सिंह राजा, उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह कोहली, महासचिव सेवा सिंह मठारु, कोषाध्यक्ष सतनाम सिंह, सचिव अरविन्दर सिंह,गु. सिंह सभा के प्रधान गुरबक्श सिंह राजन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह चन्नी, कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह, जत्थे के जत्थेदार सोहन सिंह,सुरजीत सिंह जुतले, आर एस राणा, देवेंदर सिंह भसीन, गुरप्रीत सिंह जौली, हरप्रीत सिंह छाबड़ा, गुरप्रीत सिंह छाबड़ा, अमरजीत सिंह छाबड़ा, पूर्व पार्षद प्रवीण त्यागी, अरविन्द सिंह, गुरदियाल सिंह, लंगर सेवा स. इन्दर सिंह जी, हरजीत सिंह नत्था, हरभजन सिंह, ईश्वर सिंह, दविंदर सिंह सहदेव, दिलबाग सिंह, जगमोहन सिंह अरविन्द सिंह आदि कार्यक्रम को सुचारु रूप से चलने में सहयोग प्रदान कर रहे थे l सम्मानित होने वाली हाई स्कूल की छात्राओं में तरणदीप कौर 98.6 %, सिफ़त कौर, मनजप कौर, गुरलीन कौर, गुरनज़र कौर, जसलीन कौर, प्रभरूप कौर, गुरप्रीत कौर, रमनीत कौर, रनप्रीत कौर, नियामत कौर गुलाटी, इंटर की छात्राओं में.. जसलीन कौर 96.8 %, कनिष्का कौर, हरविंदर कौर सहोता, कवलीन कौर, चरनप्रीत कौर, हरगुण कौर, प्रभलीन कौर, नमन कौर शामिल हैं l

हाई स्कूल के छात्रों में गुरतेजस सिंह 98.4 %, जसमन सिंह, जीवनजोत सिंह, रमनीत सिंह, रब्बी सिंह, साहिबजीत सिंह, भूपिंदर सिंह, अर्शवीर सिंह, नीमरत राज सिंह, जसमन सिंह आनन्द हैं, l जबकि इंटर के छात्रों में गुरनूर सिंह 98 % बिनीत सिंह चावला, रमनीक सिंह, जसकिरत सिंह एवं गुरकिरत सिंह शामिल हैंl

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!