Breaking News :
>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
ताज़ा खबरेंदेश

भारत में 24 घंटे में 34,457 मिले मरीज

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अगस्त 2021, शनिवार, नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में भारत में कोरोना संक्रमण के 34,457 नए मामले सामने आए और 375 संक्रमितों की मौत हो गई।

मंत्रालय के अनुसार फिलहाल देश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 3,61,340 है जो पिछले 151 दिनों में सबसे कम है।

अभी देश में कुल संक्रमण के मामलों का 1.12 फीसद हिस्सा सक्रिय मामलों का है जो पिछले साल मार्च के बाद से सबसे कम है।

महामारी की शुरुआत से अब तक देश भर में कुल संक्रमण का आंकड़ा 3,23,93,286 हो गया वहीं अब तक मरने वालों की कुल संख्या 4,33,964 है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में रिकवरी रेट 97.54 फीसद है जो पिछले साल मार्च के बाद सबसे अधिक है।

24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में 2,265 केस की कमी हुई। मंत्रालय ने जानकारी दी कि  हर दिन आने वाला संक्रमण दर 2 फीसद है। पिछले 26 दिनों से यह 3 फीसद से कम है।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.98 फीसद है। यह पिछले 57 दिनों से 3 फीसद से कम है।

देश में अब तक कुल कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा 50,45,76,158 हो गया है इसमें से 17,21,205 सैंपलों की टेस्टिंग शुक्रवार को की गई है।

इस घातक कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 3,15,97,982 है।

महामारी से बचाव के लिए देशभर में जारी कोरोना वैक्सीनेशन के तहत अब तक कुल 57.61 डोज लगाई जा चुकी है।

2019 के अंत में कोरोना संक्रमण का पहला मामल चीन के वुहान में दर्ज हुआ था जिसके बाद दो-तीन माह के भीतर इसने पूरी दुनिया को चपेट में ले लिया।

भारत में पिछले साल 7 अगस्त को संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा 20 लाख पहुंच गया था और साल के अंत तक यह एक करोड़ से अधिक हो चुका था। वहीं 2021 के मई में कुल मामलों का आंकड़ा 2 करोड़ और जून में 3 करोड़ के पार चला गया।

जान्स हापकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार शनिवार सुबह तक दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 210,783,833 और कुल मौतों की संख्या 4,413,673 हो चुकी।

महामारी से बचाव के लिए वैश्विक कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक 4,867,003,253 वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

कोरोना संक्रमण के कारण शुरुआत से ही अमेरिका में हालात काफी खराब हैं।

यहां अब तक कुल 37,611,752 मामले आ चुके हैं और मरने वाले संक्रमितों की संख्या 627,833 दर्ज की गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!