Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना संक्रमण के 33 हजार नए मामले

  • अकेले केरल राज्य में 25 हजार केस

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 सितम्बर 2021, शनिवार, नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। देश में शुक्रवार को कोरोना के 33 हजार से अधिक नए मामले सामने आए। हालांकि, इसमें से 25 हजार केस अकेले केरल राज्य में सामने ए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 33,376 नए मामले सामने आए। इस दौरान देश भर में 308 मरीजों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। बीते 24 घंटों में 32,198 लोगों ने कोरोना की बीमारी को मात दी।

भारत में पिछले 24 घंटों में दर्ज किए गए 33,376 नए COVID19 मामलों और 308 मौतों में से ज्यादातक मामले केरल राज्य से आए हैं। केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 25,010 नए मामले और 177 मौतें दर्ज की गईं।

अब तक 54 करोड़ से अधिक कोरोना की जांच

आइसीएमआऱ के मुताबिक, देश में अब तक 54,01,96,989 कोरोना नमूनों की जांच हो चुकी है। बीते 24 घंटों में 15,92,135 कोरोना नमूनों की जांच हुई।

देश में कोरोना की स्थिति :

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए     :      33,376

बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए             :     32,198

बीते 24 घंटे में कुल मौतें                    :     308

अब तक कुल संक्रमित हो चुके           :     3,32,08,330

अब तक ठीक हुए                              :      3,23,74,497

अब तक कुल मौतें                             :       3,23,74,497

अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या    :  3,23,74,497

अब तक 73 करोड़ वैक्सीन डोज लगीं

भारत में कोरोना वैक्सीन के अब तक 73 करोड़ से अधिक डोज लगाए जा चुके हैं। देश में अब तक कुल 73,05,89,688 वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। इसमें से 65,27,175 वैक्सीन डोज पिछले 24 घंटे में लगाई गईं हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में वैक्सीनेशन की रफ्तार काफी तेज रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!