Breaking News :
>>11 दिनों में ‘कॉकटेल 2’ का कलेक्शन 84 करोड़ के पार>>हर पात्र मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय- डॉ0 आशीष चौहान>>व्यय वित्त समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी>>ले. जनरल लखेड़ा का निधन राष्ट्र, भारतीय सेना तथा उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति- गणेश जोशी>>अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी>>सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएं- डॉ. धन सिंह रावत>>मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रभारी सचिव ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां>>मुख्यमंत्री धामी ने ₹123.79 करोड़ की 17 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>SIR में 92 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा>>मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत में अत्याधुनिक एम.आर.आई मशीन का किया लोकार्पण>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद मेजर भूपेन्द्र कण्डारी की 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और पिकअप वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत>>शहीद पंकज गुरुंग मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ समापन, कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह>>लोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा खटीमा का नया पर्यटन केंद्र, सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण>>कला को सेवा से जोड़ना ही सच्ची राष्ट्र सेवा- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को जन-जन तक पहुँचाने का किया आह्वान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अस्पताल में भर्ती भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का जाना कुशलक्षेम>>18 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान, ‘हैवान’ की रिलीज डेट का हुआ एलान>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई>>पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुँचेगा पहाड़ का स्वाद
विदेश

बीजिंग में बारिश से संबंधित घटनाओं में 33 लोगों की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 10 अगस्त 2023, बीजिंग। चीन की राजधानी बीजिंग में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई, अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बीजिंग के डिप्टी मेयर जिया लिनमाओ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बचावकर्मी समेत 18 अन्य अभी भी लापता हैं। 33 लोगों की मौत मुख्यत: बाढ़ और मकानों के ढहने के कारण हुई। 29 जुलाई से 2 अगस्त तक, बीजिंग डोक्सुरी तूफान के कारण हुई मूसलाधार बारिश से तबाह हो गया था।

140 साल पहले रिकॉर्ड शुरू होने के बाद से यह बीजिंग में सबसे भारी बारिश थी। बारिश के कारण आई बाढ़ से लगभग 1.29 मिलियन लोग और लगभग 15,000 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। संपत्ति के नुकसान का आकलन जारी रहने के कारण ये संख्या बढऩे की संभावना है।

मूसलाधार बारिश ने पहाड़ी इलाकों में बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचाया है, जिससे 507 गांवों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है, 273 गांवों और 16 आवासीय समुदायों में बिजली गुल हो गई है और 342 गांवों में संचार बाधित हो गया है। 256 गांवों में परिवहन ठप हो गया।

अथक प्रयासों से अधिकांश गांवों में बिजली आपूर्ति, पेयजल, दूरसंचार सेवाएं और परिवहन सफलतापूर्वक बहाल हो गए हैं। डिप्टी मेयर के अनुसार, बीजिंग ने यह भी सुनिश्चित किया है कि प्रभावित आबादी के लिए दैनिक आवश्यकताएं, आपातकालीन आपूर्ति और चिकित्सा उपचार उपलब्ध हैं, और आपदा के बाद महामारी रोकथाम कार्य शुरू करने के लिए तेजी से कार्रवाई की है। जिय़ा ने कहा, शहर ने पुनर्निर्माण योजना तैयार की है और इसके कार्यान्वयन में तेजी लाई जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!