Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
दिल्लीदेश

15 मई तक 32 हवाई अड्डे अस्थायी रूप से बंद, सभी नागरिक उड़ानें रद्द

भारत-पाक तनाव के बीच अस्थायी प्रतिबंध, यात्रियों को टिकट रद्दीकरण पर पूरी धनवापसी

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य तनाव के मद्देनजर देश के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में स्थित कम से कम 32 हवाई अड्डों पर नागरिक उड़ानों का संचालन 15 मई तक अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। पहले यह प्रतिबंध 10 मई तक लागू किया गया था, जिसे अब बढ़ा दिया गया है।

एयरलाइनों ने जानकारी दी कि इन हवाई अड्डों के बंद रहने के कारण कई उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। सूत्रों के अनुसार, 15 मई की सुबह 5:29 बजे तक ये बंदी जारी रहेगी। एअर इंडिया ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट करते हुए बताया कि जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, चंडीगढ़, भुज, जामनगर और राजकोट के लिए उड़ानें रद्द की गई हैं। यात्रियों को टिकट रद्द करने पर पूर्ण धनवापसी या एक बार निःशुल्क पुनर्निर्धारण की सुविधा दी जाएगी।

इंडिगो एयरलाइंस ने भी कहा कि नवीनतम सरकारी निर्देशों के तहत 15 मई की सुबह तक 10 स्थानों के लिए सभी उड़ानें रद्द रहेंगी।

पटना-चंडीगढ़ और गाजियाबाद रूट प्रभावित
शुक्रवार को पटना से चंडीगढ़ और गाजियाबाद के बीच कोई विमान परिचालन नहीं हुआ। सुबह 9:15 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E6394 चंडीगढ़ से उड़ान नहीं भर सकी। इसी विमान को पटना से भुवनेश्वर जाना था, लेकिन वह भी रद्द हो गया। गाजियाबाद से आने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1519 भी रवाना नहीं हो सकी।

हवाई अड्डों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
देशभर के हवाई अड्डों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ान के निर्धारित समय से काफी पहले एयरपोर्ट पहुंचें, क्योंकि सुरक्षा जांच और उड़ानों के समय में बदलाव संभव है।

दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) ने बयान में कहा कि वहां फिलहाल परिचालन सामान्य है, लेकिन हवाई क्षेत्र में बदली परिस्थितियों और सुरक्षा कारणों से कुछ उड़ानों पर असर पड़ा है।

प्रभावित हवाई अड्डों की सूची
जिन हवाई अड्डों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है उनमें शामिल हैं:
आदमपुर, अंबाला, अमृतसर, अवंतीपुर, बठिंडा, भुज, बीकानेर, चंडीगढ़, हलवारा, हिंडन, जम्मू, जैसलमेर, जामनगर, जोधपुर, कांडला, कांगड़ा, केशोद, किशनगढ़, कुल्लू-मनाली (भुंतर), लेह, लुधियाना, मुंद्रा, नलिया, पठानकोट, पटियाला, पोरबंदर, राजकोट (हीरासर), सरसावा, शिमला, श्रीनगर, थोइस और उत्तरलाई।

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के अनुसार, सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!