Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनपद नैनीताल के 6 निजी चिकित्सालयों के 25 प्रतिशत बेड्स कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों के ईलाज हेतु आरक्षित, जानिए

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 15 सितम्बर 2020, हल्द्वानी (सूचना)। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को दृष्टिगत एवं शासन द्वारा जारी गाइड-लाइन में निहित व्यवस्था के अन्तर्गत जनपद के 6 चिकित्सालयों के 25 प्रतिशत बेड्स (शैय्याओं) को आईसीयू, वैंटीलेटर एवं ऑक्सीजन आपूर्ति सहित कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों के ईलाज हेतु निर्धारित दरों पर आरक्षित किया है।
जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बताया कि जनपद में कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति निर्धारित दरों पर अपना ईलाज सेंट्रल हाॅस्पिटल हल्द्वानी, साॅई हाॅस्पिटल हल्द्वानी, बृजलाल हाॅस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर हल्द्वानी, नीलकण्ठ हाॅस्पिटल हल्द्वानी, विवेकानन्द हाॅस्पिटल हल्द्वानी में करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि शासन से निर्धारित दरों का सम्बन्धित चिकित्सालयों द्वारा 80 प्रतिशत उपचार शुल्क लिया जायेगा। रोगियों का उपचार भारत सरकार तथा आईसीएमआर के दिशा-निर्देशानुसार ही किया जायेगा। उन्होंने बताया कि निजि चिकित्सालयों की चिकित्सा दरों के पैकेज में सभी सुविधाऐं यथा बिस्तर, भोजन और अन्य सुविधायें, निगरानी, नर्सिंग देखभाल, डाॅक्टरों के दौरे एवं परामर्श, इमेजिंग सहित जाॅच, कोविड देखभाल के लिए राष्ट्रीय प्रोटोकाॅल के अनुसार उपचार और सहा-रूग्णता, ऑक्सीजन के लिए मानक देखभाल, रक्त आधान आदि शामिल हैं।
उन्होंने सर्व साधारण से अपील करते हुए कहा कि सम्बन्धित चिकित्सालय जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन ठीक से नहीं करते हैं या इलाज में हीलाहवाली करते हैं तो इसकी शिकायत उप जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट या मुख्य चिकित्साधिकारी से सीधे कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आदेशों का उल्लंघन करने वाले चिकित्सालयों के विरूद्ध एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1897 तथा उत्तराखण्ड महामारी कोविड-19 नियमावली 2020 आदि की सुसंगत धाराओं में नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने शैय्याओं की श्रेणी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आईसीयू प्लस वैंटीलेटर्स वाले सेंट्रल हाॅस्पिटल के 05, साॅईं हाॅस्पिटल के 02, बृजलाल एवं रिसर्च सेंटर के 06, कृष्णा हाॅस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर के 04, नीकण्ठ हाॅस्पिटल के 03, विवेकानन्द हाॅस्पिटल के 05 को कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों के उपचार हेतु आरक्षित किया है। उन्होंने बताया कि जनरल प्लस प्राईवेट श्रेणी में सेंट्रल हाॅस्पिटल के 20, साॅईं हाॅस्पिटल के 23, बृजलाल एवं रिसर्च सेंटर के 18, कृष्णा हाॅस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर के 26, नीकण्ठ हाॅस्पिटल के 10, विवेकानन्द हाॅस्पिटल के 08 बेड्स को आरक्षित किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!