Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

संसद का मानसून सत्र : संसद में रखे जायेंगे 24 विधेयक, जानिए कौन-कौन से बिल होंगे पेश

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जुलाई 2022, शनिवार, नई दिल्लीसंसद का मानसून सत्र सोमवार, 18 जुलाई से शुरू हो रहा है। यह 12 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान संसद के दोनों सदनों में 18 बैठकें होंगी जिसमें सरकार की ओर से कुल 24 विधेयक पेश किए जाएंगे। सत्र के पहले दिन ही राष्ट्रपति चुनाव है जो इसे खास बना रहा है। वहीं 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति चुनाव भी है।

सत्र में सरकार मीडिया पंजीकरण के लिए नए कानून में डिजिटल मीडिया को भी शामिल कर रही है। इससे पूर्व कभी डिजिटल मीडिया को सरकारी रेगुलेशन में शामिल नहीं किया गया था। इस बिल को मंजूरी मिलने के बाद समाचार वेबसाइट्स अगर नियमों का उल्लंघन करती हैं तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी। इसके तहत ना सिर्फ उनका रजिस्ट्रेशन रद हो सकता है, बल्कि उन पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

सत्र में पेश होने वाले विधेयकों में प्रेस एंड रजिस्ट्रेशन बुक्स (PRB) एक्ट, 1867 शामिल है। इसपर विपक्ष की ओर से आपत्ति जताने की संभावना है क्योंकि इस विधेयक में कहा गया है कि छोटे प्रकाशकों व डिजिटल मीडिया पर नियंत्रण किया जाएगा। पहले से ही विपक्ष कह रही है कि सरकार देश में आवाज को दबाने की कोशिश में जुटी है। इसके अलावा ऊर्जा संरक्षण (संशोधन) विधेयक 2022 है। इसमें प्रेस एंड रजिस्ट्रेशन आफ पिरियोडिकल्स बिल (Press and Registration of Periodicals Bill, 2022) भी शामिल है।

चार अन्य विधेयक स्थायी समिति को भेजे जा रहे हैं :

  • वन्य जीव (संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2021  (Wild Life (Protection) Amendment Bill, 2021) 
  • समुद्री डकैती रोधी विधेयक (Anti-Maritime Piracy Bill, 2019) 
  • माता-पिता व बुजुर्गों की देखरेख (संशोधन) विधेयक, 2019 (Maintenance and Welfare of Parents, Senior Citizens (Amendment) Bill, 2019) 
  • राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग विधेयक, 2021 (National Anti-Doping Bill, 2021) 

लोकसभा में भारतीय अंटार्कटिक विधेयक 2022 को इसी साल अप्रैल माह में पेश किया गया है। लेकिन इसे स्थायी समिति के पास नहीं भेजा जाएगा। इसमें अंटार्कटिका में भारत की अनुसंधान गतिविधियों तथा पर्यावरण संरक्षण के लिये विनियमन ढांचा प्रदान करने का प्रस्ताव किया गया है। पिछले दिनों केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस विधेयक को मंजूरी प्रदान की थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!