Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादूनशैक्षिक गतिविधियाँ

सीआईएमएस कॉलेज में किया गया 20वीं राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतियोगिता में प्रदेश के 13 जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया

ग्लोरियल इंटर कॉलेज डीडीहाट ने जीती ट्रॉफी, पौड़ी ने दूसरा व बागेश्वर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 28 नवम्बर 2025, देहरादून। राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तराखंड द्वारा 20वीं राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून के कुआँवाला स्थित सीआईएमएस कॉलेज में किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 13 जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया। स्क्रीनिंग परीक्षा के उपरांत 6 श्रेष्ठ टीमों अल्मोड़ा, पौड़ी, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, पिथौरागढ़ का चयन कर मुख्य क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें ग्लोरियल इंटर कॉलेज डीडीहाट पिथौरागढ़ की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता की ट्राफी अपने नाम की वहीं द्वितीय स्थान पर पी एम श्री राजकीय माध्यमिक विद्यालय संतूधार पौड़ी गढ़वाल की टीम रही जबकि तृतीय स्थान पर सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल अयारतोली गरूड़ बागेश्वर की टीम रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालयी, उच्च एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि राज्य सरकार 300 छात्रों को भारत भ्रमण पर भेज रही है ताकि वे देश के प्रतिष्ठित संस्थानों को देख-समझ सकें।

कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व का विषय है कि पिछले चार वर्षों से इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी उनके संस्थान को प्राप्त हो रही है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि क्विज में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को संस्थान द्वारा निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान की जाएगी।

राज्य समन्वयक देवानंद देवली ने बताया कि प्रतियोगिता का प्रारंभ 27 नवंबर को लिखित परीक्षा से हुआ, जिसमें प्रतिभागी टीमों को 1 घंटे में 50 प्रश्न हल करने थे। प्राप्त अंकों के आधार पर 6 टीमें फाइनल राउंड के लिए चुनी गईं।

मुख्य क्विज प्रतियोगिता को 6 राउंड : बहुविकल्पीय राउंड, विजुअल राउंड, एक्टेंपोर स्पीच राउंड, वीडियो राउंड, रैपिड फायर राउंड, बजर राउंड में विभाजित कर रोचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से संचालित किया गया।

प्रतियोगिता के राज्य समन्वयक देवानंद देवली ने प्रतियोगिता के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस आयोजन की शुरुआत वर्ष 2001 में राजकीय इंटर कॉलेज रानीपोखरी से हुई थी। विद्यालय के तत्कालीन प्रधानाचार्य शिव प्रसाद सेमवाल और अतुल सेमवाल का विशेष मार्गदर्शन रहा। प्रतियोगिता की उपयोगिता को देखते हुए तत्कालीन शिक्षा निदेशक एन.एन.पी. पांडे ने वर्ष 2006 में इसे राज्य स्तरीय स्वरूप प्रदान किया तथा वर्ष 2007 से इसे राज्य स्थापना दिवस से जोड़ दिया गया।

कोविड काल में यह प्रतियोगिता विभाग की एक मात्र प्रतियोगिता थी जिसे ऑनलाइन राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय की वर्चुअल लैब के माध्यम से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज राजपुर रोड की प्रधानाचार्या प्रेमलता बौड़ाई, राजकीय इंटर कॉलेज नालापानी देहरादून के प्रधानाचार्य डॉ. जे.पी. तिवारी, राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय देवलधार टिहरी गढ़वाल के प्रधानाचार्य डॉ. आनंद सिंह नेगी, डॉ. सुशील राणा सहित शिक्षाविद और विभिन्न जनपदों के टीम प्रभारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!