Breaking News :
>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट
मनोरंजन

चीन में आमिर की वर्चस्व तोड़ने को 2.0 वालों ने बदला प्लान, धमाकेदार तैयारी

मुंबई। रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘2.0’ के निर्माताओं ने भारत सहित दुनिया के कई देशों में इस फिल्म की रिलीज़ से पहले ही चीन में जाने की तैयारी कर ली थी लेकिन उसके लिए बनाया गया प्लान अब बदल दिया गया है।

 भारत में 150 करोड़ और दुनिया भर में 500 करोड़ रूपये की कमाई की तरफ़ बढ़ रही फिल्म 2.0 का नए सिरे से बनाया गया ‘मिशन चीन फतह’ ऐसा है कि आप ही नहीं चीन का बॉक्स ऑफ़िस भी हिल जाएगा। आपको हम पहले ही बता चुके थे कि निर्देशक शंकर की रोबोट/ इंधीरन का सीक्वल यानि फिल्म 2.0 जब चीन पहुंचेगी तो एक बड़ा तहलका मचेगा क्योंकि वहां फिल्म को 15000 से 20000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया जाएगा, जो फिल्म का चाइनीज़ डब वर्ज़न होगा। लेकिन अब इस प्लान में बड़ा बदलाव कर दिया गया है।

फिल्म 2.0 की निर्माता कंपनी लयका प्रोडक्शन ने आधिकारिक रूप से इनकी घोषणा की है। फिल्म चीन में मई में रिलीज़ होगी, लेकिन तारीख़ की घोषणा बाद में की जायेगी। चीन में जिस एच वाई मीडिया को इस फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन का ज़िम्मा दिया गया है उसने आधा चीन ही इस फिल्म के नाम बुक कर दिया है। नए प्लान के मुताबिक रजनीकांत और अक्षय कुमार की ये एनिमेटिक विजुवल ट्रीट चीन में 10,000 सिनेमाघरों की 56,000 स्क्रीन्स में रिलीज़ होगी। इन स्क्रीन्स में से 47,000 स्क्रीन्स में फिल्म का थ्री डी वर्जन रिलीज़ होगा। यानि टिकट के दाम ज़्यादा और कलेक्शन भी उतने ही ज़्यादा। चीन में इतने अधिक स्क्रीन्स में किसी गैर-चीनी फिल्म को रिलीज़ करने का ये रिकॉर्ड है।

दरअसल ये चीन के बॉक्स ऑफ़िस पर आमिर खान की बनाई हुई सत्ता को उखाड़ फेंकने की तैयारी है। चीन के बॉक्स ऑफ़िस पर किसी भारतीय फिल्म का रिलीज़ होना उतना अब तक मायने नहीं रखा है (कमाई के मामले में) जितना आमिर खान की फिल्मों का। बाहुबली 2 जैसी भंयकर कमाई करने वाली फिल्म भी वहां जा कर ध्वस्त हो गई। सलमान खान भी बहुत कुछ नहीं कर पाए लेकिन इस बार रजनीकांत और अक्षय कुमार का कॉम्बिनेशन जिस उम्मीद के साथ चीन पहुंचे उसके लिए बेहद बड़े स्केल पर फिल्म को रिलीज़ करने की योजना कारगर साबित भी हो सकती है या बैक-फायर भी।

आमतौर पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के कुछ समय बाद ही भारतीय फिल्में चीन में रिलीज़ होती हैं। चीन की फिल्मों की अपनी नीति है। वहां 41 हज़ार थियेटर हैं लेकिन विदेशी फिल्मों को कुछ प्रतिशत ही स्क्रीन्स दी जाती है l पहले ये नियम था कि साल में सिर्फ चार विदेशी फिल्मों को रिलीज़ की छूट दी जाती थी जिसे अब बदल दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक साल 2019 के लिए फिलहाल जिन फिल्मों को चीन में जाने के लिए अनुमति है उनमें  विजय की मर्सल, शाहरुख़ खान की ज़ीरो और रजनी-अक्षय की 2.0 शामिल है।

आमिर खान की दंगल ने चीन में 8000 अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ हो कर बॉक्स ऑफ़िस पर गदर मचाया था और 178 मिलियन डॉलर की कमाई की। ये अब तक की सबसे बड़ी स्क्रीन रिलीज़ थी।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!