Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा। नकाबपोश लोगों ने कक्षा दसवीं के छात्र पर केरोसीन डालकर आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह विद्यालय खुलने के बाद छात्र प्रार्थना सभा के लिए मैदान में एकत्र हुए। इसी दौरान दसवीं के कक्ष में चीखने-चिल्लाने की आवाज के साथ ही आग की लपटें दिखाई दीं। शिक्षक और छात्र क्लास रूम की ओर भाग कर आए तो मंजर देख होश उड़ गए। उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई है। हालांकि कॉलेज प्रबंधन समेत पूरा तंत्र मामले को खुदकशी के रूप में देख रहा है वहीं मृत्यु पूर्व छात्र के बयान ने सनसनी फैला दी है।

सूत्रों के अनुसार सडीएम जैंती-भनौली अवधेश कुमार ने कहा कि घटनास्थल राजस्व क्षेत्र में है फिर भी पुलिस को अवगत कराया गया है। घटना संदेहास्पद है। यह खुदकशी का प्रयास भी हो सकता है। मौत से पहले झुलसे छात्र ने जो बयान दिया है, उस पर गंभीरता से जांच होगी। दसवीं क्लास का मॉनीटर राकेश (17) पुत्र गोपाल सिंह निवासी रालाकोट, लमगड़ा धू-धू कर जल रहा था। शिक्षकों ने दरी उसके बदन पर डालकर आग बुझाई। तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बेस चिकित्सालय लाया गया।

बेस चिकित्सालय स्थित पुलिस चैकी के एएसआइ बहादुर सिंह ने राकेश का बयान लिया। राकेश के अनुसार वह ब्लैक बोर्ड व क्लास रूम में सफाई के लिए केरोसिन लेकर आया था। जब वह प्रार्थना सभा में जाने से पहले ब्लैक बोर्ड साफ करने जा रहा था तभी चार नकाबपोशों ने उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी और फरार हो गए।

बेस चिकित्सालय में छात्र की हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। हालांकि कॉलेज प्रबंधन समेत पूरा तंत्र मामले को खुदकशी के रूप में देख रहा है लेकिन मृत्यु पूर्व छात्र के बयान ने सनसनी फैला दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!