Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्ड

अब तक 1400 लोगों को बस द्वारा वापस उत्तराखंड लाया गया, पढ़ि‍ए पूरी खबर

रविवार शाम तक राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के शिविरों में फंसे 1400 लोगों को बस द्वारा वापस उत्तराखंड लाया गया। इन तीनों राज्यों में अब तकरीबन सौ लोग और वापस लाए जाने हैं। रविवार तक 1.40 लाख लोगों ने उत्तराखंड वापस आने के लिए पंजीकरण कराया। इनमें सबसे अधिक दिल्ली, यूपी, हरियाणा और महाराष्ट्र में फंसे लोग शामिल हैं।

कोरोना के कारण देश भर में लागू हुए लॉकडाउन के बाद विभिन्न राज्यों में उत्तराखंड के लोग फंसे हुए हैं। इन्हें वापस लाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा एसओपी जारी की गई है। वेबसाइट व मोबाइल फोन नंबरों को सार्वजनिक कर इनके जरिये फंसे हुए लोगों का पंजीकरण कराया जा रहा है। इनमें अभी तक 1.40 लाख लोग पंजीकरण करा चुके हैं। इन्हें चरणबद्ध तरीके से वापस लाया जा रहा है। इसके अलावा 500 किमी व उससे अधिक फासले वाले राज्यों से लोगों का लाने के लिए ट्रेन लगाई जाएंगी।

फंसे हुए लोगों को वापस लाने के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए सचिव परिवहन शैलेश बगोली ने बताया कि रविवार को राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में शिविरों में रुके उत्तराखंड के लगभग 1400 लोगों को बसों से वापस राज्य में लाया गया। राज्य के भीतर अपने घर से बाहर जो लोग दूसरे जिलों में फंसे हैं, उन्हें भी अपने जिले में भेजा जा रहा है। इनमें जो लोग अपने वाहन से जाना चाहते हैं उन्हें पास निर्गत किए जा रहे हैं।

राजस्थान सरकार से भी सहमति प्राप्त हुई है कि जो लोग अपने वाहन से उत्तराखंड आना चाहते हैं, उन्हें राजस्थान सरकार द्वारा प्राथमिकता से पास निर्गत किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दूरस्थ स्थानों से उत्तराखंड के लोगों को वापस राज्य में लाए जाने के लिए रेल मंत्रालय से समन्वय कर व्यवस्था की जा रही है।

एसओपी बन रही है अड़ंगा 

प्रदेश सरकार विभिन्न राज्यों में फंसे हुए लोगों को लाने के लिए सभी राज्यों से संपर्क कर रही है। इसमें एक बात सामने आई है कि अभी कई राज्यों ने दूसरे राज्यों के यात्रियों को लाने-जे जाने के लिए कोई एसओपी नहीं बनाई है। इस कारण इन राज्यों में बसें भेजने में भी दिक्कतें आ रही हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!