Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव-2022 के लिए चकराता क्षेत्रों के पोलिंग बूथों के लिए 121 पोलिंग पार्टियों को किया गया रवाना

जनपद में कुल मतदान बूथ की संख्या 1886 है, जिनमें से 943 बूथ पर वेबकास्टिंग की जा रही है तथा विभिन्न बूथों पर दिव्यांग मतदाताओ के लिए सुविधा व्हीलचैयर, वैसाखी आदि सुविधा मुहैया करवाई जा रही है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 फ़रवरी 2022, रविवार, देहरादून। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डाॅo आर. राजेश कुमार एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खण्डूरी ने आज विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर से विधानसभावार मतदेय स्थलों के लिए रवाना हो रहीं पोलिंग पार्टियों की रवानगी, टीमों को सामग्री वितरण एवं अन्य विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डाॅo आर. राजेश कुमार ने बताया कि जनपद चकराता विधानसभा क्षेत्र हेतु कल 121 पोलिंग पार्टियां रवाना की गई हैं तथा आज समस्त विधानसभाओं की पोलिंग पार्टियां रवाना की जा रही है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में 23 आदर्श बूथ एवं 18 सखी बूथ हैं। जनपद में कुल मतदान बूथ की संख्या 1886 है, जिनमें से 943 बूथ पर वेबकास्टिंग की जा रही है तथा विभिन्न बूथों पर दिव्यांग मतदाताओ के लिए सुविधा व्हीलचैयर, वैसाखी आदि सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। मतदेय स्थलों पर कोविड सुरक्षा के दृष्टिगत सैनिटाइजेशन करवाया गया है तथा पोलिंग पार्टियों को मास्क सैनिटाइजर, गलब्स आदि सामग्री के साथ रवाना किया जा रहा है। जनपद में पुलिस द्वारा चिन्हित किए गए वनरेबल/क्रिटिकल बूथों पर अर्द्धसैनिक बल एवं पीएससी के जवान तैनात किये गए हैं। इसी प्रकार अन्य बूथों पर पुुलिस/होमगार्ड/पीआरडी के वर्दीधारी जवान तैनात किए गए है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से निर्भिक होकर अपना मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।

डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खण्डूरी ने बताया कि जनपद में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान कराने हेतु पुलिस की सभी तैयारियां पूरी है जनपद को 21 कम्पनी अर्द्धसैनिक बल, 5 कम्पनी पीएससी तथा 5 हजार पुलिस, होमगार्ड एवं पीआरडी के जवान उपलब्ध है। जनपद को सुरक्षा के दृष्टिगत 6 सुपर जोन, 39 जोन तथा 217 सेक्टर में बांटा गया है तथा 21 क्यूआरटी थानों के अन्तर्गत तैनात की गई है। सुपर जोन एएसपी, जोन में इंस्पैक्टर तथा सेक्टर में सबइंस्पैक्टर रैंक के अधिकारी को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में 197 वनरेबल तथा 20 क्रिटिकल पोलिंग बूथ चिन्हित किए गए है, जिनमें अर्द्धसैनिक बल एवं पीएससी के जवानों को तैनात किया गया है। तथा एफएसटी एवं एसएसटी टीमों को सक्रिय रखा गया है, जो कि 24×7 अपना काम कर रही है।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल सहित पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!