Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्ड

शराब की बिक्री पर रखेगी ऑनलाइन नजर रखेगी सरकार

आकाश ज्ञान वाटिका। उत्तराखंड में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद सरकार भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने देने के लिए सतर्क हो गई है। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश के उद्देश्य से सरकार आबकारी एक्ट में संशोधन तो करने जा ही रही है। साथ ही अब प्रदेश में आबकारी विभाग की पूरी व्यवस्था को ऑनलाइन करने की भी तैयारी है।

खाद्यान्न विभाग की सार्वजनिक वितरण प्रणाली की तर्ज पर सरकार शराब की बिक्री पर ऑनलाइन नजर रखेगी। विश्व बैंक इसके लिए वित्तीय मदद मुहैया कराएगा। विभाग इसके लिए एक प्रस्ताव तैयार करने में जुट गया है। प्रदेश में आबकारी विभाग राजस्व का एक बड़ा स्रोत है।

इस वित्तीय वर्ष में ही सरकार ने आबकारी राजस्व के लिए करीब 2500 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा है। इसके साथ यह भी सच है कि हर साल अवैध शराब का कारोबार भी राज्य में बहुत बड़े स्तर पर होता है। इससे सरकार को राजस्व की भारी हानि उठानी पड़ती है।

लिहाजा, अब आबकारी विभाग अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश के लिए रणनीति बनाने में जुट गया है। इस कड़ी में आबकारी विभाग में शराब के कारोबार पर ऑनलाइन नजर रखने की व्यवस्था पर काम शुरू कर दिया गया है। इसके अंतर्गत डिस्टलरी और गोदाम, यानी एफएल-2 से लेकर दुकानों में शराब की बिक्री तक, विभाग पूरी तरह ऑनलाइन नजर रखेगा।

इसके लिए ट्रेकिंग सिस्टम से शराब ढोने वाले वाहनों और शराब की बोतलों पर लगने वाले होलोग्राम पर जीपीएस के जरिये निगाह रखी जाएगी। आबकारी आयुक्त सुशील कुमार के मुताबिक विश्व बैंक की टीम के साथ शराब कारोबार की ऑनलाइन ट्रेकिंग को लेकर बैठक हो चुकी है। आबकारी विभाग प्रस्ताव तैयार कर विश्व बैंक को सौंपेगा, जो इस प्रोजेक्ट के लिए वित्तीय मदद देगा।

इस तरह की जाएगी निगरानी 

निगरानी शराब डिस्टलरी से ही शुरू हो जाएगी। वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगे होंगे और जब वाहन चलेगा तो ऑनलाइन देखा जा सकेगा कि वाहन कहीं रास्ते में रुक तो नहीं रहा है।

फैक्ट्री व उसके गंतव्य तक की दूरी का भी आकलन कर लिया जाएगा।

एफएल-2 से जब शराब लेकर कोई वाहन निकलेगा तो देखा जाएगा कि वाहन सीधे संबंधित शराब के ठेके पर जा रहा है या कहीं दूसरी जगह माल उतार रहा है।

होलोग्राम को ट्रैक करने की व्यवस्था रहेगी और एक क्लिक पर पता लग जाएगा कि होलोग्राम किस फैक्ट्री को आवंटित किए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!