Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

वीनस क्रीम बार काॅन्टेस्ट श्री और श्रीमती भाटिया बने विजेता

देहरादून, 10 दिसम्बर, 2017ः आरएसपीएल लिमिटेड के क्वालिटी प्रोडक्ट वीनस क्रीम बार ने वीनस क्रीम बार काॅन्टेस्ट ‘‘आपकी खूबसूरती उनकी नज़र से’’ के देहरादून संस्करण में श्री और श्रीमती भाटिया को विजेता घोषित किया। ग्राण्ड फिनाले के जजों में शामिल थे मिस अदिति शुक्ला- माॅडल, श्रीमती एनी सिंह- सोशलाईट तथा श्री अगेन्द्र गौतम- कोरियोग्राफर।

प्रतियोगिता को शहर के शादी-शुदा जोड़ों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली, जिन्हें इस काॅन्टेस्ट के माध्यम से एक दूसरे के प्रति अपने प्यार तथा अपनी शादी की खूबसूरती को ज़ाहिर करने का मौका मिला।

देहरादून इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आठवां संस्करण है। तीन दिनों में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरूआत 6 दिसम्बर को हुई, जिसमें फेस-टू-फेस आॅडिशन्स से लेकर ग्रूमिंग सेशन्स तक कई सत्र आयोजित किए गए जिसके बाद शहर विशिष्ट ग्राण्ड फिनाले के ज़रिए विजेता जोड़े का चयन किया गया। सिटी फिनाले का आयोजन 10 दिसम्बर को सेफर्ट सरोवर, पोर्टिको, देहरादून में किया गया। फिनाले के दौरान प्रतियोगियों को ब्राइडल राउण्ड, कैमिस्ट्री राउण्ड और जजेज़ क्वश्चर-आन्सर राउण्ड के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना था।

14 शहरों में आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से शादीशुदा जोड़ो को अपने जीवनसाथी के साथ प्यार के रिश्ते की कोमलता एवं संवेदनशीलता का अहसास करने का मौका मिला। हमारे समाज में अक्सर हम अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करने से झिझकते हैं, इस तरह की प्रतियोगिता इन जोड़ों को अपने प्यार की अभिव्यक्ति करने और इस प्यार की ताकत का जश्न मनाने का अवसर प्रदान करती है।

इस मौके पर आरएसपीएल के जनरल मैनेजर श्री मोहित राज सिंह ने कहा, ‘‘लोगों को यह अहसास कराना प्रतियोगिता का उद्देश्य है कि कैसे वे अपने शादी के अटूट रिश्ते को और अधिक मजबूत बना सकते हैं और कैसे इसे प्यार के साथ संजो सकते हैं। शहर से मिली प्रतिक्रिया से हम बेहद उत्साहित हैं।’’

छह महीने के लिए आयोजित प्रतियोगिता की शुरूआत सितम्बर में हुई, जिसमें अहमदाबाद, राजकोट, नागपुर, दिल्ली-एनसीआर, जयपुर और उदयपुर शहरों को पहले से कवर किया जा चुका है। अब देहरादून के बाद आगामी महीनों में यह प्रतियोगिता इन्दौर, जबलपुर, रायपुर, आगरा, लखनऊ और वाराणसी पहुंचेगी।
अंत में सिटी फिनाले के तहत कई गतिविधियों का आयोजन किया गया जैसे रैम्प वाॅक, गेम्स आदि। हर शहर में इसी फोर्मेट में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, अगले साल मुख्य ग्राण्ड फिनाले के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!