Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
उत्तराखण्ड

राजधानी की सड़कों पर हादसे हर दो दिन में ले रहे एक जान

देहरादून : दून की सड़कों पर चला आ रहा खूनी खेल कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रोज सड़कों पर कोई न कोई हादसे का शिकार होकर अपनी जान गंवा रहा है। इसी वर्ष अब तक 30 लोग सड़क हादसे में मारे गए और 40 घायल हुए हैं। इससे साफ है कि सड़क हादसे हर दो दिन में एक जान ले रहे हैं।

दून में सड़क हादसों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। आंकड़ों में इसकी भयावह तस्वीर साफ नजर आती है। सड़क हादसे जहां ओवर स्पीड, यातायात नियमों का उल्लघंन करने और रैश ड्राइविंग आदि से होते हैं। इससे इतर यह भी सच्चाई है कि दून की सड़कें भी लोगों का जीवन लील रही है।

सड़कों को अनियोजित तरीके से खोदने के कारण उन पर बने गड्ढे और जर्जर सड़कें भी इसका कारण बन रही है। पिछले साल और हाल में हुए कई सड़क कई हादसे ऐसे हैं कि जो चालक की लापरवाही नहीं बल्कि सड़कों पर बने गड्ढों के कारण हुए हैं। पुलिस विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक दून में कुल 50 सड़क हादसे हो चुके हैं। इसमें 30 लोगों की जान गई और 40 घायल हुए।

दून में सड़क हादसे 

वर्ष————-हादसे——-घायल——-मौत 

2016———–293———213—–131

2017———–342——–198—–143

2018————-50———-40——30

थानावार पुलिस ने चिह्नित किए गए डेंजर जोन

डोईवाला थाना क्षेत्र 

– भानियावाला से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के बीच

-भानियावाला से नेचर विला लालतप्पड़ के बीच

-लच्छीवाला से मियांवाला के बीच।

मसूरी थाना क्षेत्र  

-मजार बाईपास से सुआखोली के बीच, -मैगी प्वाइंट से पानी वाला बैंड के बीच।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र

-आइएमए गेट नंबर छह से दून प्रेसीडेंसी स्कूल के बीच

-प्रेमनगर चौक से नंदा की चौकी के बीच

कैंट थाना क्षेत्र

-आशीर्वाद एनक्लेव से एफआरआइ गेट के बीच

पटेलनगर थाना क्षेत्र

-तेलपुर चौक से नया गांव के बीच

– आइएसबीटी से रिस्पना पुल तक

विकासनगर थाना क्षेत्र

-हरबर्टपुर चौक से रामगढ़ कु ल्हाल के बीच

-पुलिस चौकी डाकपत्थर से जलालिया बैरियर के बीच

चला रहे जागरुकता अभियान 

एसएसपी देहरादून निवेदिता कुकरेती के मुताबिक बढ़ते सड़क हादसे चिंता का विषय है। सड़क हादसों पर कमी करने के लिए पुलिस अपने स्तर से ठोस प्रयास कर रही है। स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक कार्यक्रमों में पुलिस जागरूकता अभियान के माध्यम से जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करती है। इसके साथ ही ओवर स्पीड, यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों, रैश ड्राइविंग आदि के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!