Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
धर्म

ब्रौ थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन : हत्या का केस दर्ज करने की माँग

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जनवरी 2023, शुक्रवार, रामपुर बुशहर। जिला कुल्लू के निरमंड विकास खंड के ब्रौ थाने के बाहर वीरवार को मृतक युवक के स्वजन ने प्रदर्शन किया। युवक का शव 22 जनवरी को सतलुज नदी में मिला था।

युवक के स्वजन ने हत्या का अंदेशा जताते हुए पुलिस से हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन 11 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं की है। इसके विरोध में लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

रामपुर के साथ लगते चाटी गांव से निशांत नेगी 23 दिसंबर को गायब हुआ था, जिसका शव 22 जनवरी को सतलुज नदी में मिला। स्वजन ने युवक की हत्या करने का अंदेशा जताया है। पिता बलविंद्र सिंह, चाचा कमलेश नेगी, ब्रुआ पंचायत के उपप्रधान सुंदर सिंह, अजय नेगी, सवाला नंद नेगी, जगजीवन राम, सुक्खू साजन, अनिल कपूर, तारा चंद, नरेंद्र नेगी सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि एक माह से युवक के स्वजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन पुलिस दबाव में काम कर रही है।

मामले की गहनता के साथ जांच कर रही है पुलिस

उन्होंने कहा कि मामला प्रेम प्रसंग का है और पुलिस मामले में कोताही बरत रही है। जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता वे थाने के बाहर प्रदर्शन करते रहेंगे। आने वाले दिनों में प्रदर्शन को और उग्र किया जाएगा। डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया कि शिमला में प्री पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत पानी में डूबने से हुई है। अभी एसएफएल रिपोर्ट आना बाकी है। पुलिस मामले की गहनता के साथ जांच कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!