Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
उत्तराखण्ड

बजट के अभाव में 25 हजार कर्मियों का वेतन अटका

देहरादून : आयकर स्टेटमेंट और बजट के अभाव में जिले के करीब 25 हजार कार्मिकों को फरवरी माह का वेतन नहीं मिल पाया है। इससे कार्मिकों का मार्च बजट गड़बड़ा गया है। खासकर 18 हजार पेंशनर्स को अभी हफ्तेभर बाद पैसा मिल पाएगा। ऐसे में पेंशनर्स भी परेशान नजर आ रहे हैं।

फरवरी माह के वेतन से अधिकांश नौकरी पेशा मार्च में बच्चों की फीस, बिजली, पानी का बिल, बैंक और दूसरी उधारी समेत अन्य वित्तीय वर्ष की देनदारी को पूरा करते हैं। मगर इस बार फरवरी माह में आयकर स्टेटमेंट और बजट न मिलने से अकेले दून के 18 हजार पेंशनर्स और 55 विभागों के करीब सात हजार कार्मिकों का वेतन लटक गया है।

होली का त्योहार उधारी में चलाने के बाद इन कार्मिकों के आगे का खर्चा मैनेज करना चुनौती साबित हो रहा है। हालांकि, इस मामले में विभागाध्यक्ष अपने उच्चाधिकारियों से वेतन को लेकर पत्राचार करने की बात कह रहे हैं।

इस संबंध में ट्रेजरी को भी मौखिक रूप में बताया गया है कि जल्द बजट जारी हो जाएगा। इसके अलावा हर साल के अंत में आयकर स्टेटमेंट में देरी से भी कुछ विभागों का वेतन समय पर जारी नहीं हो पाया है। खासकर पेंशनर्स के टीडीएस कटने को लेकर देरी हो रही है। गलत टीडीएस न कटे और प्रत्येक पेंशनर्स की पड़ताल करने के बाद ही ट्रेजरी अफसर वेतन जारी करने का दावा कर रहे हैं।

इन विभागों को नहीं मिला वेतन 

ट्रेजरी के अनुसार डीएम, एसएसपी दफ्तर, डीएसओ, बीडीओ, एडीओ पंचायत, पीएमजीएसवाई, युवा कल्याण विभाग, जिला पंचायत, डीआइजी गढ़वाल रेंज पुलिस, एसटीएफ, सीसीटीआइ, आइजी रजिस्ट्रार, मेडिकल कॉलेज, सीएचसी प्रेमनगर, आयुर्वेदिक युनिवर्सिटी, होम्योपैथिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एआरटीओ, पॉलीटेक्निक, मुख्य राजस्व आयुक्त, सीपीडब्ल्यूडी, नेशनल हाईवे, एनसीसी, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, डिप्टी डॉयरेक्टर हायर एजुकेशन आदि विभागों को वेतन जारी नहीं हुआ है।

चल रहा दिन-रात काम 

मुख्य कोषाधिकारी नरेंद्र सिंह के मुताबिक बजट और समय पर इनकम टैक्स स्टेटमेंट न मिलने से वेतन जारी नहीं हो पाया है। अभी तक 146 डीडीओ का वेतन जारी किया जा चुका है। दस मार्च तक पेंशनर्स का वेतन जारी हो जाएगा। इसके लिए दिन-रात काम चल रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!