Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बंसत पंचमी पर गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डूबकी

आकाश ज्ञान वाटिका। 29 जनवरी, 2020 (बुधवार)। ऋषिकेश। देवभूमि उत्तराखंड में भी बसंत पंचमी की धूम मची हुई है। साथ ही धर्मनगरी हरिद्वार व तीर्थनगरी ऋषिकेश में बसंत पंचमी के पावन पर्व पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ीं वहीं गंगा घाटों पर श्रद्धालु स्नान कर मां सरस्वती की अराधना दिखे। इस दिन का हिन्दू धर्म के अनुयायियों के लिए खास महत्व है। पर्व में लोग मां सरस्वती की सच्चे मन से उपासना करते हैं.हिन्दू धर्म में बसंत पंचमी का खास महत्व है। बताया जा रहा है कि इस साल इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है, क्योंकि बसंत पंचमी के साथ कई अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं। जिसको लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। माना जाता है कि इस अवसर पर गंगा स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसलिए इस पर्व में गंगा स्नान का खास महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि माघ मास की पंचमी तिथि को मां सरस्वती धरती पर अवतरित हुई थीं और मां सरस्वती भी गंगा का स्वरुप मानी जाती हैं। इस दिन यागोपवित धारण करवाना, विद्या आरंभ करवाना, गंगा में स्नान करने के बाद देवताओं का पूजन करना काफी फलदायी माना जाता है। यही नहीं गंगा के सानिध्य और गंगा का आचमन करने से अकाल मृत्यु नहीं होती है और सभी व्याधियों का विनाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में भी इस बात का उल्लेख है। माना जाता है कि गंगा में स्नान करने से सौ पुण्यों का लाभ मिलता है. वहीं तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित का कहना है कि मां सरस्वती जोकि विद्या की देवी कही जाती हैं, यह त्योहार उनकी पूजा-अर्चना का त्योहार है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा कर उन्हें प्रसन्न किया जाता है। आज के दिन स्त्री और पुरुष पीले वस्त्र पहनकर इस त्योहार को मनाते हैं। साथ ही मां सरस्वती को पीले चावलों का भोग भी लगाते हैं। इस बार बसंत पंचमी का पर्व 2 दिन पड़ रहा है, इसमें कोई भ्रम की स्थिति नहीं है। 29 तारीख को बसंत पंचमी 10.30 से प्रारंभ होकर 30 तारीख 1.00 बजे तक रहेगी. श्रद्धालु अपनी इच्छा अनुसार इस त्योहार को किसी भी दिन मना सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!