Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेशसामाजिकसामाजिक गतिविधियाँसुर्खियाँ

दून डिफेंस एकेडमी ने किया पूर्व नौ-सैनिकों का सम्मान

दून डिफेंस एकेडमी के निदेशक संदीप गुप्ता द्वारा पूर्व नौसैनिकों के सम्मान में  आयोजित किया गया एक मिलन समारोह 

आकाश ज्ञान वाटिका,देहरादून । शनिवार, १७ अगस्त २०१९। सहस्त्रधारा रोड स्थित दून डिफेंस एकेडमी में नौ सेना के भूतपूर्व जांबाजों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त चीफ पेटी अफसर संतन सिंह पंवार ने भारतीय नौ सेना के पूर्व अफसर शांति स्वरूप उनियाल व चीफ अफसर कुंवर सिंह नेगी को शॉल ओढा कर सम्मानित किया । विदित हो कि दून डिफेन्स एकेडमी भारतवर्ष के श्रेष्ठ डिफेन्स कोचिंग इंस्टिट्यूट में से एक है। दून डिफेन्स एकेडमी से कोचिंग लेकर प्रतिवर्ष सैकड़ों युवा भारतीय सशस्त्र सेनाओं का हिस्सा बनकर मातृभूमि की रक्षा करते हैं। आज का यह कार्यक्रम दून डिफेंस एकेडमी के निदेशक व नौ सेना में सबमेरीन अधिकारी रहे संदीप गुप्ता द्वारा पूर्व नौसैनिकों के सम्मान में, एक मिलन समारोह के रूप में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर दून डिफेंस एकेडमी के निदेशक संदीप गुप्ता ने कहा कि 15 अगस्त को दून डिफेंस एकेडमी ने अपना 15वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। गुप्ता ने कहा कि वे आज जो कुछ भी हैं, भारतीय नौ सेना की वजह से हैं। नौ सेना ने हमेशा उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया। गुप्ता ने कहा कि उन्होंने भी देश के लिए, आने वाली पीढ़ी को भारतीय नौ सेना में जाने की प्रेरणा दी और सभी सैनिकों के साथ उनका अटूट रिश्ता रहा है । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व नौ सेना समिति के अध्यक्ष डॉ विमल नौटियाल ने कहा कि भारत सरकार ने कश्मीर से अनुछेद 370 हटा कर एक साहसिक व अभूतपूर्व निर्णय लिया है। डॉ नौटियाल ने कहा कि भारतीय नौ सेना ने देश की सीमाओं की रक्षा करने में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि आज सम्मानित होने वाले पूर्व नौ सेना के अधिकारियों ने कई युद्ध पोतो में अपनी सेवाएं दी हैं तथा 1971 के युद्ध के दौरान भारतीय नौ सेना का प्रमुख योगदान था तथा दोनों सेनानी भी युद्ध पोत में तैनात थे।
पूर्व नौ सैनिक समिति, नौ सेना से अवकाश प्राप्त सैनिकों का एक संगठन है, जिसके सदस्य हमेशा एक परिवार की तरह मिलजुल कर रहते हैं। समिति के लोग समय समय पर मिलन कार्यक्रम का आयोजन करते रहते हैं। समिति के अध्यक्ष डॉक्टर विमल कांत नौटियाल हैं।
आज के इस भव्य मिलन एवं सम्मान समारोह में सतनाम सिंह पंवार, कुंवर सिंह नेगी, शांति स्वरूप उनियाल, कमलेश उनियाल, जी एस रावत, अशोक कुमार, जगदीश प्रसाद मुंडेपी, मंजीत सिंह रौथाण, प्रकाश चंद्र थपलियाल, विजेंद्र प्रसाद लसियाल आदि अनेक पूर्व सैनिक एवं महिलायें उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

One Comment

Leave a Reply to Binay Kant Nautiyal Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!