Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंदेशफिल्म-जगत

टाक्टे तूफान की वजह से अमिताभ बच्चन के ऑफिस में हुआ काफी नुकसान, बाढ़ जैसी बन गई थी स्थिति

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 मई 2021, मंगलवार, मुंबई। बीते कुछ दिनों से चक्रवाती तूफान टाक्टे ने देश के तटीय इलाकों में तबाही मचा रखी है। अरब सागर से उठा यह तूफान सोमवार को मुंबई पहुंचा। यहां उसने अपनी तबाही का तांडव दिखाया। टाक्टे तूफान से बचने के लिए बॉलीवुड के कई सितारों ने फैंस और लोगों से घर में रहने की अपील की। इनमें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी हैं।

अब अमिताभ बच्चन ने टाक्टे तूफान के अपने अनुभव को साझा किया है। इस तूफान की वजह से सोमवार रात को बिग बी के ऑफिस जनक में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई थी। इतना ही नहीं ऑफिस में काफी नुकसान भी हुआ है। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक बच्चन की पिंक पैंथर्स टीम की टी शर्ट अपने स्टाफ के लोगों को दी, जो नुकसान की मरम्मत के दौरान भीग गए थे। इस बात की जानकारी अमिताभ बच्चन ने अपने नए ब्लॉग में दी है।

अमिताभ बच्चन अक्सर अपने फैंस से रूबरू होने के लिए ब्लॉग लिखते रहते हैं। इसके जरिए वह अपनी जिंदगी के अनुभवों और यादों को भी साझा करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘तूफान के बीच एक भयानक सन्नाटा है .. दिन भर तेज और जोरदार बारिश .. पेड़ गिरे, हर जगह लीकेज, जनक ऑफिस में बाढ़ .. भारी मानसून की बारिश की तैयारी में प्लास्टिक कवर शीट्स अलग हो गए .. कुछ स्टाफ के लिए बने शेड्स और शेल्टर्स उड़ गए हैं .. लेकिन अभेद्य लड़ाई की भावना बरकरार है .. डेक पर सभी तैयार हैं .. बाहर निकलना, मरम्मत करना, भीगने वाली परिस्थितियों में मदद करना जारी है।’

ब्लॉग में अपने स्टाफ की तारीफ करते हुए अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा, ‘ऐसी परिस्थितियों में स्टाफ बस कमाल कर रहे हैं .. उनकी यूनिफॉर्म गीली है और पानी टपक रहा है लेकिन वह काम करना जारी रखे हुए हैं .. इस संघर्ष में उनकी ड्रेस बदलना जरूरी था जोकि मैंने अपनी अलमारी से कपड़े निकालकर दिए और अब वे गर्व से चेल्सिया और जयपुर पिंक पैंथर समर्थकों के रूप में आगे बढ़े .. !!!’ आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने अपने स्टाफ को अपनी और बेटे अभिषेक की कबड्डी टीम पिंक पैंथर के टीशर्ट दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!