Breaking News :
>>भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी>>टिहरी में दर्दनाक हादसा- गदेरे में मिला लापता हुए 5 वर्षीय मासूम का शव>>एसटीएफ का बड़ा एक्शन, ट्रामाडोल तस्करी नेटवर्क का एक और आरोपी गिरफ्तार>>ऑपरेशन प्रहार- देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नशा तस्कर गिरफ्तार>>बार-बार आते हैं चक्कर? तो भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है किसी बीमारी का संकेत>>अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे भारत का दौरा, तैयारियों में जुटा ट्रंप प्रशासन>>‘द इंडिया स्टोरी’ का दमदार टीजर रिलीज, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>केदारनाथ हेली सेवा का पहला चरण समाप्त, मानसून के बाद फिर शुरू होगा संचालन>>चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्राएं सदियों से रही हैं आस्था, समरसता और सहअस्तित्व का प्रतीक>>अर्धकुंभ से पहले हरिद्वार को मिलेगी जाम से राहत, एनएचएआई की दो बड़ी परियोजनाएं अंतिम चरण में>>नशे के खिलाफ 15 वर्षों की मुहिम को राष्ट्रीय पहचान, ललित जोशी को मिला ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड>>केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल>>पांवटा साहिब सीमा पर स्थिति सामान्य, प्रशासन और निहंग समुदाय के बीच सकारात्मक वार्ता जारी>>20 साल का इंतजार खत्म : रामदयालपुर में इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग का लोकार्पण>>पंतनगर विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र सम्मेलन का शुभारंभ, कृषि के भविष्य और नवाचार पर हुआ मंथन>>इंटरनेशनल मार्केट में पहुँची उत्तराखंड की मछली>>बागनाथ संग्रहालय को शीघ्र आम जनता के लिए खोले जाने की तैयारी>>बीएलओ और फ़ील्ड स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्य निर्वाचन अधिकारी>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>​85 वर्षीय बुजुर्ग माता के उत्पीड़न पर सख्त हुआ राज्य महिला आयोग
उत्तराखंड

टिहरी में दर्दनाक हादसा- गदेरे में मिला लापता हुए 5 वर्षीय मासूम का शव

खेलते-खेलते घर से निकला था मासूम, अगले दिन डेढ़ किलोमीटर दूर मिला शव

टिहरी। टिहरी गढ़वाल के बालगंगा क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खिरबेल गांव में घर से लापता हुआ पांच वर्षीय मासूम अगले दिन गांव के पास एक गदेरे में मृत मिला। आशंका है कि तेज बारिश के दौरान उफनाए गदेरे में बहने से बच्चे की मौत हुई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

बालगंगा तहसील के खिरबेल गांव निवासी पूरण सिंह जुगत्वाण का पांच वर्षीय पुत्र अयांस उर्फ अंशु शुक्रवार दोपहर घर से अचानक लापता हो गया था। काफी देर तक बच्चे के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सूचना मिलते ही ग्रामीण भी खोजबीन में जुट गए और आसपास के जंगलों, खेतों तथा गदेरों में देर शाम तक तलाश जारी रही।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस, राजस्व विभाग, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। संयुक्त टीमों ने देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका। रातभर ग्रामीण भी खोज अभियान में लगे रहे। इस दौरान जंगली जानवर के हमले सहित कई तरह की आशंकाएं भी जताई गईं।

ग्राम प्रधान रामप्यारी देवी के अनुसार, बच्चे के घर से निकलने के कुछ ही देर बाद क्षेत्र में तेज बारिश और आंधी-तूफान शुरू हो गया था। लगातार बारिश से गांव के पास बहने वाला गदेरा उफान पर आ गया था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मासूम तेज बहाव की चपेट में आ गया।

शनिवार सुबह पुलिस, एसडीआरएफ और वन विभाग ने दोबारा सर्च अभियान शुरू किया। दोपहर करीब 12 बजे गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर सुनार्ती तौक के गदेरे में पानी और मिट्टी के बीच दबा मासूम का शव बरामद हुआ।

थानाध्यक्ष अजय जाटव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मासूम की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!