Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तराखण्ड

चुनौतीपूर्ण है 3.46 लाख हेक्टेयर जंगल की आग बुझाना

देहरादून : उत्तराखंड में 3.46 लाख हेक्टेयर जंगल दावानल के लिहाज से बेहद चुनौतीपूर्ण हैं। यह हम नहीं, बल्कि वन विभाग के आइटी सेल की वह रिपोर्ट कह रही है, जिसमें एक दशक के दौरान हुई आग की घटनाओं को लेकर अध्ययन किया गया। इसमें यह भी उल्लेख है कि प्रदेशभर में 287 ऐसे कंपार्टमेंट हैं, जिनमें बार-बार आग लग रही है। उधर, विभाग के मुखिया जयराज के मुताबिक आग के दृष्टिकोण से संवेदनशील क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं। ऐसे क्षेत्रों पर खास फोकस किया जाएगा, जहां बार-बार आग लग रही है।

फायर सीजन (15 फरवरी से 15 जून) की भले ही उल्टी गिनती शुरू हो गई है, लेकिन इस मर्तबा तो जंगल इससे पहले से ही सुलगने लगे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में चुनौती खासी बढऩे वाली है। बीते वर्षों की ही बात करें तो हर साल ही फायर सीजन में बड़े पैमाने वन संपदा को क्षति पहुंच रही है। इसे देखते हुए विभाग ने एक दशक में हुई आग की घटनाओं का बारीकी से अध्ययन कराया है। इसमें कई चौंकाने वाले तथ्य हैं।

अध्ययन रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 346958.9 हेक्टेयर वन क्षेत्र आग से सबसे ज्यादा प्रभावित है। इसके लिहाज से संवेदनशील, मध्यम व अति संवेदनशील क्षेत्र, बीट व कंपार्टमेंट चिह्नित किए गए हैं। इसका डेटा सभी प्रभागों को भेज दिया गया है और इसके आधार पर आग से निबटने के लिए कदम उठाने का दावा भी है।

संवेदनशील वन क्षेत्र

40295.5 हेक्टेयर अत्यधिक

103743.3 हेक्टेयर मध्यम

202920.1 हेक्टेयर संवेदनशील

बीटवार स्थिति

श्रेणी————————– संख्या

अत्यधिक संवेदनशील——–70

मध्यम संवेदनशील———-210

संवेदनशील——————-853

विभागीय तैयारियां

40 मास्टर कंट्रोल रूम

1437 क्रू स्टेशन

174 वाच टावर

506 वायरलेस स्टेशन

38 रिपीटर स्टेशन

199 मोबाइल सेट

1672 वायरलेस हैंडसेट

6000 फायर वाचरों व श्रमिकों की तैनाती

जंगल की आग

वर्ष———प्रभावित क्षेत्र (हेक्टेयर में)—मृतक—घायल

2017—–1244.64————————01—–01

2016—–4433.75————————06—–31

2015—–4292.35————————00—–00

2014——930.33————————-02—–07

2013——384.05————————-00—–00

2012—–2823.89————————-04—–12

2011——232.00————————–00—–00

2010—–1611.00————————–00—–07

2009—–4115.50————————–16—–19

2008—–2369.00————————–00—–00

2007—–1595.35————————–01—-00

राज्य में वन क्षेत्र

37999.60 वर्ग किमी वनों का क्षेत्रफल

25863.18 वर्ग किमी वन विभाग के अधीन

7350.85 वर्ग किमी पंचायतों के अधीन

4768.70 वर्ग किमी राजस्व विभाग के अधीन

156.40 वर्ग किमी पालिका व छावनी के अधीन

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!