Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

चंपावत जनपद में ऐड़ी ब्यानधूरा मंदिर के मैदान के पास मिली दो प्राचीन मूर्तियाँ, एसडीएम ने ब्यानधूरा मंदिर के पुजारी को दिए सुरक्षा के इंतजाम के निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 जनवरी 2022, रविवार, चम्पावत। देवभूमि उत्तराखंड के चंपावत जिले में ऐड़ी ब्यानधूरा मंदिर के मैदान के पास 14 जनवरी को दो प्राचीन मूर्तियां मिलीं हैं। प्रशासन को इसकी सूचना शनिवार को मिली। हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय डिग्री कॉलेज खटीमा के इतिहास विभाग के शिक्षक डॉ० प्रशांत जोशी ने बताया कि मुगलगढ़ी से मिली महिला और पुरुष की ये पत्थर की मूर्तियाँ कुषाणकालीन हो सकती हैं।

अजय नाम के एक व्यक्ति ने शनिवार को एसडीएम हिमांशु कफल्टिया को फोन पर इन मूर्तियों की सूचना दी। अजय ने बताया कि 14 और 15 जनवरी को पूजा के लिए ब्यानधूरा के ऐड़ी मंदिर गए थे। तब उन्होंने इन मूर्तियों की फोटो खींची थी। एसडीएम ने बताया कि ब्यानधूरा के पुजारी पंडित शंकर दत्त जोशी को मूर्तियों की जानकारी देकर उन मूर्तियों की सुरक्षा के इंतजाम के निर्देश दिये हैं।

हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय डिग्री कॉलेज खटीमा के इतिहास विभाग के शिक्षक डॉ. प्रशांत जोशी का कहना है कि ब्यानधूरा मंदिर के पास के मैदान को मुगलगढ़ी कहा जाता है। चित्र के आधार पर उन्होंने इन मूर्तियों को ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि दो मूर्तियों में से एक महिला की और दूसरी पुरुष की है। हाथ जोड़ने की मुद्रा में खड़ी महिला ने जूड़ा बांधा है,कानों में विशाल अलंकृत कुंडल, गले में हार, सुसज्जित अधोवस्त्र धोती पहनी है।

सिर पर पगड़ी धारण किए हुए पुरुष की प्रतिमा के एक हाथ में डोरा जैसा है, जबकि दूसरा हाथ सीने से लगा है। हाथों में कड़ा देखा जा सकता हैं। पुरुष की नाभि का अंकन भी स्पष्ट देखा जा सकता हैं। पुरुष ने धोती जैसा कोई वस्त्र कमर के नीचे धारण किया है। डॉ. जोशी का कहना है कि ये मूर्तियां जिस क्षेत्र में मिली हैं, उसे स्थानीय लोग मुगलगढ़ी नाम से पुकारते हैं। काली कुमाऊं रागभाग के लेखक प्रो. राम सिंह के अनुसार इस क्षेत्र में पाए जाने वाले ध्वंसावशेष और मूर्तियां कुषाणकालीन हैं। काली कुमाऊं क्षेत्र में शक, कुषाण, हूणों के आगमन के भी साक्ष्य बहुतायत से मिलते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!